डेंगू के 14 केस मिले, सिविल अस्पताल में 12 मरीजों का चल रहा इलाज

अब तक कुल 128 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। सबसे ज्यादा मरीज शहरी इलाके में ही पाए जा रहे हैं। वहीं अच्छी बात यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू का कहर कम है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 10:44 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 10:44 PM (IST)
डेंगू के 14 केस मिले, सिविल अस्पताल में 12 मरीजों का चल रहा इलाज
डेंगू के 14 केस मिले, सिविल अस्पताल में 12 मरीजों का चल रहा इलाज

जागरण संवाददाता, पठानकोट : जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या में प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। सेहत विभाग के पास वीरवार को आई रिपोर्ट के अनुसार 14 नए लोग डेंगू पाजिटिव मिले हैं। अब तक कुल 128 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। सबसे ज्यादा मरीज शहरी इलाके में ही पाए जा रहे हैं। वहीं अच्छी बात यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू का कहर कम है।

वहीं सिविल अस्पताल में बनाए गए डेंगू वार्ड में इस समय 12 मरीज भर्ती हैं। गौर हो कि जिनकी हालत ज्यादा खराब हो जाती हैं उन्हीं को डेंगू वार्ड में भर्ती किया जाता है। अगर किसी मरीज को डेंगू शुरू ही हुआ है तो उसे दवाई देकर घर में रहने के लिए ही कहा जा रहा है। जनवरी से अब तक डेंगू के कुल 128 केस आ चुके है।

अस्पताल में ज्यादातर बुखार और जुकाम के मरीज आ रहे हैं, जिनको हल्का बुखार या खांसी और जुकाम है उनको दवाई देकर घर में रहने के लिए कहा जाता है। अगर मरीज की हालत ज्यादा खराब है तो वह उसे भर्ती कर लिया जाता है। अधिकारियों का कहना है कि शहर में निगम की हेल्थ डिपार्टमेंट की तरफ से स्प्रे किया जा रहा है, ताकि डेंगू से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि अपने घर के आसपास सफाई रखें और हफ्ते में एक बार जहां भी हम पानी भरकर रखते हैं। किसी भी व्यक्ति को कोई दिक्कत आए तो सिविल अस्पताल में अपना टेस्ट करवाएं। जिस इलाके में डेंगू के मरीज आ रहे हैं उस इलाके में गलियों और हर घर में स्प्रे करवाई जा रही हैं। सतर्क रहें लोग, लक्षण दिखते ही जांच कराएं: डा. साक्षी

जिला ऐपीडिमोलोजिस्ट डा. साक्षी ने बताया कि अगर किसी को कोई गंभीर समस्या होती है तो वह अस्पताल में आकर डाक्टरों से अपना उपचार करवा सकता है। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। डेंगू के लक्षण दिखने पर अस्पताल में जांच करवाएं। उपचार मुफ्त है।

इधर, डेंगू को निमंत्रण: सिविल में पानी की लीकेज हो रही और गढ्डों में जमा हो रहा बारिश का पानी

संवाद सूत्र, पठानकोट: सिविल अस्पताल में पानी की निकासी का सही प्रकार से समाधान न होने के कारण जहां लोगों को परेशानियां पेश आ रही है, वहीं डेंगू के फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है। हालांकि आए दिन सिविल अस्पताल प्रबंधन लोगों को गंदा पानी अपने आस-पास जमा न होने देने की बातें तो करता है लेकिन, अपने ऊपर इस बात को लागू नहीं करता। सिविल अस्पताल के ओपीडी एरिया के पास जहां पानी की लीकेज हो रही वहीं गढ्डे बने होने के कारण बरसाती पानी की भी निकासी नहीं हो रही।

chat bot
आपका साथी