प्रेम नगर में 13 वर्षीय किशोर डेंगू पाजिटिव

लोगों की लापरवाही के चलते डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 01:30 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 01:30 AM (IST)
प्रेम नगर में 13 वर्षीय किशोर डेंगू पाजिटिव
प्रेम नगर में 13 वर्षीय किशोर डेंगू पाजिटिव

संवाद सहयोगी, मलिकपुर : लोगों की लापरवाही के चलते डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वीरवार को डेंगू के पांच मामले सामने आए हैं। इसमें मोहल्ला प्रेम नगर में एक 52 वर्षीय महिला सहित 13 वर्षीय किशोर शामिल है। इसके अलावा मोहल्ला भदरोआ में 32 वर्षीय महिला, खानपुर चौक में 29 वर्षीय नौजवान, चार मरला क्वार्टर में 32 वर्षीय महिला डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। दिन प्रतिदिन बढ़ रहे डेंगू के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर है। प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कर लोगों को डेंगू के लक्षणों के बारे में जानकारी दी। हेल्थ विभाग की टीम ने मोहल्ला प्रेम नगर में 70 घरों का सर्वे किया। इस दौरान फ्रिज की ट्रे और ड्रम में तीन जगह मिले डेंगू लारवा को नष्ट किया और टीम की तरफ से क्षेत्र में स्प्रे की गई। पांच लोगों के टेस्ट के लिए सैंपल भी लिए गए। हेल्थ इंस्पेक्टर अविनाश शर्मा ने कहा कि जब भी डेंगू सर्वे टीम उनके मोहल्ले में आती है तो लोग उनका सहयोग करें और लक्षण दिखने पर अपने टेस्ट जरूर करवाएं।

chat bot
आपका साथी