कैंप में 100 लोगों ने किया रक्तदान

भारत विकास परिषद विवेकानंद सुजानपुर की ओर से कम्युनिटी हेल्थ सेंटर सुजानपुर में रक्तदान कैंप का आयोजन प्रधान डॉ. ललित महाजन की अध्यक्षता में किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 12:46 AM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 12:46 AM (IST)
कैंप में 100 लोगों ने किया रक्तदान
कैंप में 100 लोगों ने किया रक्तदान

संवाद सहयोगी, सुजानपुर

भारत विकास परिषद विवेकानंद सुजानपुर की ओर से कम्युनिटी हेल्थ सेंटर सुजानपुर में रक्तदान कैंप का आयोजन प्रधान डॉ. ललित महाजन की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें पंजाब कांग्रेस महासचिव विनय महाजन, अखिल भारतीय हिन्दु सुरक्षा समिति के चेयरमैन सुरिन्द्र मन्हास, भाविप के पंजाब प्रधान हीरा मन्नी विशेष रूप से उपस्थित हुए। कैंप में 100 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस मौके पर समिति चेयरमैन सुरिन्द्र मन्हास व पंजाब कांग्रेस महासचिव विनय महाजन ने भाविप विवेकांनद के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है यह एक ऐसा दान है जिससे अमूल्य मनुष्य जीवन को बचाया जा सकता है। कई बार रक्त की कमी के चलते मरीज का जीवन खतरे में पड़ जाता है। प्रधान डा ललित महाजन ने कहा कि भारत विकास परिषद विवेकानंद की ओर से यह तीसरा रकतदान कैंप लगाया गया है। इस मौके पर महिन्द्र प्रताप पुरी, डा दर्शन त्रिपाठी, विनोद महाजन, राजवंत कौर, एडवोकेट निपुण महाजन, संजीव मन्नी, राकेश मेहरा, अमित महाजन, नवनीत शर्मा, केशव शर्मा, रमाकांत टंडन, विक्रम पुरी, सुनील जसरोटिया, संजीव गुप्ता, अधीर महाजन, अजय महाजन, राहुल सोनी, वंश महाजन, रोहित कोहली, अमित, पुनीत जंडियाल, धीरज उप्पल, सूरज महाजन, रोहित मकोल, राकेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी