यूथ कांग्रेस ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम जनता को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। जब से देश में भाजपा सरकार आई है तब से आम आदमी का जीना दुभर हो गया है। रोजमर्रा की जिदगी में इस्तेमाल होने वाली चीजों के रेट आसमान छू रहे हैं। लेकिन शायद केंद्र सरकार बड़े-बड़े घरानों को खुश करने के चक्कर में आम लोगों को भूल गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 10:23 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 10:23 PM (IST)
यूथ कांग्रेस ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
यूथ कांग्रेस ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

संवाद सूत्र, बलाचौर: केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम जनता को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। जब से देश में भाजपा सरकार आई है, तब से आम आदमी का जीना दुभर हो गया है। रोजमर्रा की जिदगी में इस्तेमाल होने वाली चीजों के रेट आसमान छू रहे हैं। लेकिन शायद केंद्र सरकार बड़े-बड़े घरानों को खुश करने के चक्कर में आम लोगों को भूल गई है। यह कहना था यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान हीरा खेपड का, जो शुक्रवार को अपने साथियों के साथ बलाचौर के मेन चौक में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने आम लोगों की गाड़ियों में पेट्रोल भी डाला।

उन्होंने कहा कि आज किसानों को अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के बार्डरों पर बैठे हुए एक साल हो गए है। लेकिन केंद्र सरकार का रवैया जस का तस बना हुआ है। किसानों के लिए बनाए गए तीनों काले कानूनों के खिलाफ सबसे पहले यूथ कांग्रेस ने ही मोर्चा खोलकर ट्रैक्टर रैली निकाली थी। आज भी कांग्रेस पार्टी के वर्कर तथा नेता किसानों के साथ खड़े है। क्योंकि यह देश किसानों और जवानों के सहारे ही चलता है। उन्होंने अकाली दल और बीजेपी का गठजोड़ होने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि दिखावे के लिए तो ये पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ बोलते हैं, लेकिन अंदर से दोनों एक ही हैं। बीएसपी के नेता भी इसके बारे में जानते हैं, लेकिन कोई कुछ नहीं बोलता। इस मौके पर सोनू चौहान, बलजिदर सिंह यूथ हल्का प्रधान कांग्रेस, सत्येंद्र लाल, मनीष चौधरी, मनदीप चौधरी, परमिदर सिंह, मिटू चौधरी, सेठी चौधरी, पाली नंबरदार, मनप्रीत आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के वर्कर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी