टीकाकरण अभियान आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का परिचायक : पूनम माणिक

भाजपा जिला अध्यक्ष ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान की सराहना की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 03:30 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 03:30 PM (IST)
टीकाकरण अभियान आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का परिचायक : पूनम माणिक
टीकाकरण अभियान आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का परिचायक : पूनम माणिक

जागरण संवाददाता, नवांशहर : भाजपा जिला अध्यक्ष ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत के वैज्ञानिकों की अपार क्षमता और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का परिचायक है। यह अभियान हमारे नेतृत्व की शक्ति को दर्शाता है और यह विश्वपटल पर एक नये आत्मनिर्भर भारत का उदय है। वैक्सीन के टीके के लिए वैज्ञानिकों की प्रशंसा करते हुए पूनम माणिक ने कहा कि भारत उन चुनिदा देशों में से एक है, जिसने मानवता के विरुद्ध आए सबसे बड़े संकट को समाप्त करने की दिशा में विजय पाई है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि से हर भारतीय गौरवांवित है और यह विश्वपटल पर एक नए आत्मनिर्भर भारत का उदय है। पूनम माणिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला यह 'नया भारत' आपदाओं को अवसर में और चुनौतियों को उपलब्धियों में बदलने वाला भारत है।

chat bot
आपका साथी