भाजपा के किसी नेता को पंजाब में समागम नहीं करने देंगे : राणा कर्ण सिंह

टोल प्लाजा बछुआं में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा शनिवार को दिल्ली बार्डर से जारी काल को लेकर संपूर्ण क्रांति दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 06:28 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 06:28 PM (IST)
भाजपा के किसी नेता को पंजाब में समागम नहीं करने देंगे : राणा कर्ण सिंह
भाजपा के किसी नेता को पंजाब में समागम नहीं करने देंगे : राणा कर्ण सिंह

संवाद सहयोगी, काठगढ़ : टोल प्लाजा बछुआं में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा शनिवार को दिल्ली बार्डर से जारी काल को लेकर संपूर्ण क्रांति दिवस मनाया गया। इसकी अगुवाई राणा कर्ण सिंह, कामरेड अवतार सिंह तारी, सतनाम जलालपुर, कामरेड निर्मल सिंह जंडी तथा मजदूर नेता अशोक जनागल ने की।

टोल प्लाजा से सभी किसान दाना मंडी काठगढ़ में इकट्ठे होकर काले झंडे हाथों में लेकर काठगढ़ के चारों तरफ जोरदार प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की गई। काठगढ़ मार्केट के मैन चौक में किसानों के इकट्ठ को संबोधित करते हुए राणा कर्ण सिंह ने कहा कि आज किसानों के आंदोलन का एक वर्ष पूरा हो गया है। अब आंदोलन संपूर्ण क्रांति में बदल गया है। दिल्ली की भाजपा सरकार को अब आर-पार की लड़ाई का सामना करना होगा। भाजपा के नेता पंजाब में किसी भी जगह कोई समागम नहीं करने दिया जाएगा। भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी क्यों न हो। पंजाब के भाजपा नेता पार्टी को छोड़कर किसानों का साथ दें। उन्होंने कहा कि तीनों ही कानून रद्द करवाकर आंदोलन खत्म होगा। कामरेड अवतार सिंह तारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरेंद्र सिंह लाकडाउन का सहारा लेकर समय पास करना चाहते हैं, परन्तु नहीं होगा। गरीब का समय पास करना मुश्किल है, सेहत सेवा में लूट, शिक्षा संस्थान बंद, शराब के ठेके खुले यह है सरकारों का काम। सतनाम जलालपुर ने कहा कि केवल नौ महीने का समय बाकी रह गया है। जनता सभी से हिसाब मांगेगी। कामरेड निर्मल सिंह जंडी ने कहा कि किसान मजदूर दोनों की यह सांझी लड़ाई है। इसलिए बढ़ चढ़कर आंदोलन में हिस्सा लें। अशोक जनागल ने कहा कि बंगाल जैसा हाल करेगी जनता। यूपी के पंचायतों के चुनावों ने टेलर दिखा दिया है। इस अवसर पर किसानों ने काठगढ़ मेन चौक में तीनों काले कानून की कापियां फूंकी और नारेबाजी की। इस अवसर पर किसानों में सोहन लाल, स्वर्ण सिंह, गुरमुख सिंह, जगतार सिंह, सुखवंत सिंह चीमा, कमल सिंह सरपंच, सतपाल, राम पाल सोबुआल, देसराज पूर्व सरपंच, हरपाल सिंह, मोहन सिंह, करनैल सिंह, गुरदयाल सिंह, कृष्ण कुमार नथा नंगल, राम कुमार, सुरेश कुमार, राजेश शर्मा आदि उपस्थित थे। काठगढ़ मेन चौक पुलिस छावनी में तबदील

कानून व्यवस्था पर नजर बनाए रखने के लिए डीएसपी लखवीर सिंह एनडीपीएस नवांशहर, थाना प्रभारी काठगढ़ भरत मसीह व थाना काठगढ़ की पुलिस टीम टोल प्लाजा व मार्केट काठगढ़ में पूरी तरह से तैनात थे। किसानों का धरना प्रदर्शन शांतमय ढंग से समाप्त हुआ।

chat bot
आपका साथी