प्रेम नगर कालोनी में महिलाओं ने मनाया तीज का त्योहार

सावन का महीना पूरे वर्ष में सबसे विशेष महीना माना जाता है। इसे धार्मिक महीना भी कहा जाता है। इस माह में मौसम सुहावना होता है व रिमझिम बरसात भी होती रहती है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 10:15 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 10:15 PM (IST)
प्रेम नगर कालोनी में महिलाओं ने मनाया तीज का त्योहार
प्रेम नगर कालोनी में महिलाओं ने मनाया तीज का त्योहार

संवाद सहयोगी,काठगढ़:

सावन का महीना पूरे वर्ष में सबसे विशेष महीना माना जाता है। इसे धार्मिक महीना भी कहा जाता है। इस माह में मौसम सुहावना होता है व रिमझिम बरसात भी होती रहती है। इस माह में महिलाएं तीज का त्योहार मनाती हैं व इक्टठे होकर सावन के गीत गाती हैं। वे आपस में एक दूसरे को झूला झुलाती हैं। नवी नवेली दुल्हन को पहली तीज पर झूले पर बैठाया जाता है। आपस में मेहंदी लगाती हैं। चूड़ियां पहनती है व मिठायईयां भी बांटती हैं। प्रेम नगर कालोनी में अर्चना वर्मा की देख रेख में कालोनी की सभी महिलाओं ने तीज पर गीत संगीत का कार्यक्रम पेश किया। गिद्दा डाला व मिठाईयों को बांटा गया। इस अवसर पर परमजीत कौर,हीरा ठाकुर,सुनीता देवी,शालु देवी,मुन्नी देवी,निर्मल कौर,सुनीता .रेखा,लक्ष्मी रानी आदि मौजूद थी। तीयां दा त्यौहार की सभी तैयारियां पूरी : मनदीप कौर

संवाद सहयोगी, राहों:

पंजाबी विरसे तथा पंजाबी सभ्याचार को प्रफुल्लित करने के लिए राहों में पहली बार तीयां दा त्योहार कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से करवाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राहों नगर कौंसिल के वार्ड नंबर एक की पार्षद मनदीप कौर चाहल ने बताया कि वे शुरू से ही पंजाबी सभ्याचार के साथ जुड़ी हुई हैं। जिसे आगे लाने के लिए वे भविष्य में भी अपना प्रयास जारी रखेंगी। उन्होंने बताया कि राहों में पहली बार तीयां दा त्योहार 31 जुलाई को शाम 3:00 बजे से 5:00 बजे तक नवांशहर रोड स्थित गोगने जठेरे ग्राउंड में करवाया जाएगा। जिसमें मुटियारे रंग बिरंगी पोशाकें पहनकर आएंगी तथा पींघ पर झूल कर आनंद प्राप्त करेंगी। उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं से तीयां दा त्योहार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शरीक होकर पंजाबी विरसे तथा पुरातन सभ्याचार से जुड़ने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी