जंडियाला में छह ग्राम हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार

थाना बहराम पुलिस ने छह ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Apr 2021 02:16 PM (IST) Updated:Tue, 27 Apr 2021 02:16 PM (IST)
जंडियाला में छह ग्राम हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार
जंडियाला में छह ग्राम हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, नवांशहर: थाना बहराम पुलिस ने छह ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। एसआइ नंद लाल ने बताया कि पुलिस की ओर से क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इस दौरान गांव जंडियाला के पास एक महिला आती हुई दिखाई दी। पुलिस को देखकर उक्त महिला घबरा गई व भागने की कोशिश करने लगी। पुलिस ने जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से छह ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने आरोपित महिला जंडियाला की रहने वाली मनिदर कौर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी