कैप्टन के इस्तीफे से नवांशहर में बदल सकते हैं राजनीतिक समीकरण

प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद से कैप्टन अमरिदर सिंह की ओर से इस्तीफा देने के बाद जिले के राजनीति समीकरण में बदलाव आ सकता है। प्रदेश में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले घटे इस बड़े घटनाक्रम की वजह से सत्ताधारी पार्टी को नुकसान पहुंचने का अंदेशा जताया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 10:37 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 10:37 PM (IST)
कैप्टन के इस्तीफे से नवांशहर में बदल सकते हैं राजनीतिक समीकरण
कैप्टन के इस्तीफे से नवांशहर में बदल सकते हैं राजनीतिक समीकरण

सुशील पांडे,नवांशहर: प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद से कैप्टन अमरिदर सिंह की ओर से इस्तीफा देने के बाद जिले के राजनीति समीकरण में बदलाव आ सकता है। प्रदेश में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले घटे इस बड़े घटनाक्रम की वजह से सत्ताधारी पार्टी को नुकसान पहुंचने का अंदेशा जताया जा रहा है। जिले में नवांशहर व बलाचौर से कांग्रेस के दो विधायक हैं। नवांशहर के विधायक अंगद सिंह कैप्टन व नवजोत सिंह सिद्दू के करीबी माने जाते हैं वहीं बलाचौर के विधायक दर्शन लाल मंगुपुर मनप्रीत बादल के साथ कैप्टन के करीबी बताए जाते हैं। बड़े नेताओं के अलावा जिले में ऐसे कई नेता हैं जो खुद को कैप्टन अमरिदर सिंह के खेमे में पाते हैं।

जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन सतवीर सिंह पल्लीझिक्की कैप्टन के खास माने जाते हैं। कैप्टन ने ही सतवीर को जिला योजना बोर्ड का चेयरमैन बनाया था। कैप्टन के इस्तीफे के बाद उनसे जुड़े नेता विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की स्थिती कमजोर करने की कोशिश करेंगे। वहीं सबसे ज्यादा नुक्सान कांग्रेस को तब होगा जब कैप्टन अमरिदर सिंह अपने विकल्पों का इस्तेमाल करेंगे। चर्चा है कि अगर कैप्टन अमरिदर सिंह ने अपने साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह कर तीनों कृषि कानूनों को रद्द करवा दिया तो प्रदेश में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की संभावनाएं प्रबल हो जाएंगी।

वहीं कैप्टन अमरिदर सिंह के इस्तीफे के बाद कैप्टन से जुड़े उनके समर्थकों की ओर से कांग्रेस पार्टी व अन्य पदों पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की ओर से भी इस्तीफे दिए जा सकते हैं। जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन सतवीर सिंह पल्लीझिक्की का कहना है कि वो व उनके साथी कैप्टन अमरिदर सिंह के साथ हैं। सतवीर ने कहा कि कांग्रेस को प्रदेश में सत्ता में लेकर आने वाले कैप्टन अमरिदर सिंह ही है। कैप्टन को अनदेखा कर कांग्रेस खुद के पैरों पर कुल्हाड़ी मारने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कैप्टन जहां भी जाएंगे उनके समर्थक साथ होंगे। सतवीर ने कहा कि जिले में हजारों लोग हैं जो कैप्टन अमरिदर सिंह के साथ है। ये सभी कांग्रेस की सदस्या से त्यागपत्र दे सकते हैं। जिसके कारण आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को भारी नुकसान हो सकता है।

chat bot
आपका साथी