जल सप्लाई तथा सेनिटेशन विभाग ने किया प्रर्दशन

जल सप्लाई तथा सेनिटेशन विभाग के कर्मचारियों ने नवंबर का वेतन न मिलने पर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 10:50 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 06:07 AM (IST)
जल सप्लाई तथा सेनिटेशन विभाग ने किया प्रर्दशन
जल सप्लाई तथा सेनिटेशन विभाग ने किया प्रर्दशन

जागरण संवाददाता, नवांशहर : जल सप्लाई तथा सेनिटेशन विभाग के कर्मचारियों ने नवंबर का वेतन न मिलने पर प्रदर्शन किया। जिला प्रधान हरिदर पाल सिंह ने बताया कि नवंबर माह के वेतन के बिल खजाना दफ्तर लेने से इंकार कर रहा है जिस कारण कर्मचारियों को वित्तीय तौर पर भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि घरेलू खर्चे चलाने मुश्किल हो गए हैं, बच्चों की स्कूल की फीस, बिजली के बिल, राशन, बैंकों की किस्त, बुजुर्गो के इलाज करवाने के लिए भी असमर्थ हैं। इस मौके पर हरदीप सिंह, संसार चंद, शशि बाला, सुरेंद्र पाल, सुखविदर सिंह, दीपक, शमशेर सिंह, जसकरण सिंह, जसविदर सिंह और गुरविदर सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी