अनाज मंडी काठगढ़ में गेहूं को लिफ्टिंग का इंतजार

काठगढ़ पंजाब में गेहूं की सरकारी खरीद आठ मई से बंद है। इसके बाद अब बहुत कम किसान ऐसे हैं जिनकी फसल मौसम खराब होने की वजह से अभी बची हुई है। इस बीच वे भी बलाचौर मंडी में इसे बेचने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं काठगढ़ अनाज मंडी में अभी भी 50000 गेहूं से भरी बोरियों लिफ्टिंग के इंतजार में हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 10:31 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 09:19 AM (IST)
अनाज मंडी काठगढ़ में गेहूं को लिफ्टिंग का इंतजार
अनाज मंडी काठगढ़ में गेहूं को लिफ्टिंग का इंतजार

सतीश शर्मा, काठगढ़

पंजाब में गेहूं की सरकारी खरीद आठ मई से बंद है। इसके बाद अब बहुत कम किसान ऐसे हैं, जिनकी फसल मौसम खराब होने की वजह से अभी बची हुई है। इस बीच वे भी बलाचौर मंडी में इसे बेचने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं काठगढ़ अनाज मंडी में अभी भी 50000 गेहूं से भरी बोरियों लिफ्टिंग के इंतजार में हैं। लिफ्टिंग का काम कछुए की चाल से चलने के कारण मंडी में मजदूर खाली बैठे हुए हैं। हालांकि वे लाकडाउन के खतरे के मद्देनजर अपने राज्यों को लौटना चाहते हैं, पर मंडी में पड़ी गेहूं के कारण वे जा नहीं पा रहे हैं और न ही कोई अन्य काम कर पा रहे हैं।

उधर, मंडी में इस बीच बारदाना, पालीथिन व सफाई वाले पंखों की संभाल की जा रही है और दुकानदार भी अपनी-अपनी बोरियों के चक्कर लगाकर उनकी सुरक्षा कर रहे हैं।

इस बारे में आढ़तियों के प्रधान सुभाष आनंद ने बताया कि लिफ्टिंग होने पर ही वे फ्री हो सकते हैं। लिफ्टिंग न होने के कारण हर आदमी अधर में है। वे कोई दूसरा काम नहीं कर पा रहे हैं। सरकार को जल्द से जल्द लिफ्टिंग करवानी चाहिए। वहीं किसान संतोख सिंह पनियाली व किसान स्वर्ण सिंह ने बताया कि सरकार को इस बारे में तेजी दिखानी चाहिए। लिफ्टिंग धीमी होने से हर कोई परेशान है।

उधर, इस बारे में पनसप के डीएम जनकराज ने बताया कि लिफ्टिंग का काम चल रहा है और इसमें तेजी लई जा रही है। उन्होंने कहा पूरी फसल को उठाने के लिए समय लगता है। आगामी कुछ दिनों में पूरी फसल को उठा लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी