विक्रम शर्मा भाजपा नवांशहर मंडल के प्रधान नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ एवं मेहनती कार्यकर्ता विक्रम शर्मा (एडवोकेट ) को शहीद भगत सिंह नगर के नवांशहर मंडल का प्रधान नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी जिला प्रधान पूनम माणिक ने पार्टी हाई कमान से विचार विमर्श करके उनको सौंपी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 10:19 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 10:19 PM (IST)
विक्रम शर्मा भाजपा नवांशहर मंडल के प्रधान नियुक्त
विक्रम शर्मा भाजपा नवांशहर मंडल के प्रधान नियुक्त

संवाद सूत्र, नवांशहर: भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ एवं मेहनती कार्यकर्ता विक्रम शर्मा (एडवोकेट ) को शहीद भगत सिंह नगर के नवांशहर मंडल का प्रधान नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी जिला प्रधान पूनम माणिक ने पार्टी हाई कमान से विचार विमर्श करके उनको सौंपी है।

इस मौके पर जिला शहीद भगत सिंह नगर के समूह भाजपा कार्यकर्ता ने उनको बधाई दी, जिनमे विशेष तौर पर जिला प्रधान श्रीमति पूनम माणिक, नवांशहर विधानसभा विस्तारक विपिन शर्मा, राष्ट्रीय महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष वरिदर कौर थांदी, संतोष शर्मा, अश्वनी बल्लगन, सुदेश शर्मा, अधिवक्ता धीरज सहजपाल, श्री विशाल शर्मा, कुलदीप चंदेल, रजनी कण्डा, लक्की शर्मा, चेतल शर्मा, करण लड़ोईयां, संदीप लड़ोईयां व अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। पूनम माणिक ने कहा की आगामी चुनावों में नवांशहर मंडल में पार्टी की स्थिती सशक्त होगी, क्योंकी पार्टी ने प्रदेश की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। एडवोकेट श्री विक्रम शर्मा जी ने अपने ताजपोशी कार्यक्रम में पंजाब भाजपा की लीडरशिप, पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा, जिला प्रभारी राजेश बाघा और जिला प्रधान पूनम माणिक का नई जिम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी तन्मयता से निभाएंगे। राहों सहकारी सभा का चुनाव 25 अक्टूबर से

संवाद सहयोगी राहों: राहों सहकारी सभा का चुनाव 25 से लेकर 28 अक्टूबर 2021 को करवाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सभा के सचिव दीदार सिंह ने बताया कि गांव छोकरां, गढ़ी फतेह खां, उदोवाल, रतनाना, बैरसाल तथा राहों के कुल 11 उम्मीदवारों के लिए चुनाव किया जाएगा। जिसमें एससी वर्ग के लिए एक तथा महिलाओं के लिए दो सीटें आरक्षित होंगी बाकी आठ सीटें सामान्य वर्ग के लिए होंगी।

chat bot
आपका साथी