तेल की कीमतों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा 21 को करेगा जत्था मार्च

टोल प्लाजा बछुआं में संयुक्त किसान मोर्चा की एक विशेष बैठक कामरे की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 04:36 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 04:36 PM (IST)
तेल की कीमतों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा 21 को करेगा जत्था मार्च
तेल की कीमतों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा 21 को करेगा जत्था मार्च

संवाद सहयोगी, काठगढ़ :

टोल प्लाजा बछुआं में संयुक्त किसान मोर्चा की एक विशेष बैठक कामरेड अवतार सिंह तारी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य तौर पर संयुक्त किसान मोर्चा के कनवीनर राणा कर्ण सिंह ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए राणा कर्ण सिंह ने कहा कि देश में डीजल-पेट्रोल की कीमतों ने रसोई घर का संतुलन बिगाड़ दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा 21 जून को महंगाई के खिलाफ गांव-गांव में जत्था मार्च निकालकर केंद्र सरकार और पंजाब सरकार की कारगुजारी पर प्रकाश डालेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली किसान मोर्चा की काल को लेकर 26 जून को राज्यपाल के निवास स्थान का घेराव किया जाएगा। राणा कर्ण सिंह ने कहा कि जिसकी रणनीति तैयार कर ली जाएगी। इस अवसर पर सतनाम जलालपुर ने कहा कि तीनों काले कानूनों को रद करना और एमएसपी पर गारंटी की मांग ही माननी पड़ेगी। इस अवसर पर सतनाम जलालपुर ने कहा कि कोरोना महामारी को लेकर किसान पूरी तरह सतर्क हैं, साथ-साथ संघर्ष को और तेज कर दिया जाएगा। राणा कर्ण सिंह ने कहा कि दिल्ली बार्डर पर लगातार जत्थे जा रहे हैं। यह एक सफलता की निशानी है। तीनों नेताओं ने कहा कि अब यह कानून वापस करने पड़ेंगे, तभी शांति कायम रह सकती है। केंद्र सरकार के के पास अभी भी समय है कानून रद करे और धरने पर बैठे किसान घर वापस जा सकें। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन जनता का आंदोलन बनता जा रहा है। इस अवसर पर राणा कर्ण सिंह, अवतार सिंह तारी, सतनाम जलालपुर, सोहन सिंह, गुरदयाल सिंह, देसराज पूर्व सरपंच, हंसराज मीलू सरपंच, संतोख सिंह, रामपाल, करनैल सिंह आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी