दहेज प्रताड़ना के आरोप में दो केस दर्ज

नवांशहर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के बारे में अलग-अलग थानों में दो केस दर्ज किए हैं। थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने दहेज के लिए तंग करने के आरोप में पीड़िता के पति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 10:36 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 10:36 PM (IST)
दहेज प्रताड़ना के आरोप में दो केस दर्ज
दहेज प्रताड़ना के आरोप में दो केस दर्ज

जागरण संवाददाता, नवांशहर

पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के बारे में अलग-अलग थानों में दो केस दर्ज किए हैं। थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने दहेज के लिए तंग करने के आरोप में पीड़िता के पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस बारे में पुलिस को नवांशहर की रहने वाली शिफा ने शिकायत दी है। उसने बताया है कि 9 अप्रैल, 2017 को उसकी शादी जालंधर के बस्ती बावा खेल के रहने वाले गुरमिदर सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति दहेज के लिए तंग करने लगा। इस बारे में कई बार समझौता भी हुआ। मगर, दहेज न मिलने पर वो उसकी पिटाई भी करता था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपित गुरमिदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।

उधर, थाना राहों पुलिस ने दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में पीड़िता के पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस बारे में पुलिस को गांव कोट रांझा की रहने वाले हरप्रीत कौर ने शिकायत दी है। उसने बताया है कि उसकी शादी गांव महिला गहिलां के रहने वाले हरमिदर सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति दहेज के लिए उसे परेशान करने लगा। इस बारे में पुलिस ने जांच के बाद आरोपित हरजिदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।

------------

18 बोतल शराब बरामद, एक काबू

जागरण संवाददाता, नवांशहर

थाना सिटी बंगा पुलिस ने 18 बोतल शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एएसआइ रछपाल सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इस दौरान जब वो गांव खमाचों से ट्रक यूनियन की ओर जा रहे थे, तो उन्हें सूचना मिली कि गांव खमाचों का रहने वाला मनदीप कुमार अवैध शराब बेच रहा है। इस पर जब पुलिस ने छापामारी की, तो आरोपित से 18 बोतल शराब बरामद होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में पुलिस ने मनदीप कुमार के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी