प्रतिबंधित 10 टीकों के साथ दो गिरफ्तार

थाना बलाचौर पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयोग होने वाले 10 टीकों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 11:17 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 11:17 PM (IST)
प्रतिबंधित 10 टीकों के साथ दो गिरफ्तार
प्रतिबंधित 10 टीकों के साथ दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता,नवांशहर

थाना बलाचौर पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयोग होने वाले 10 टीकों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एएसआइ राकेश पाल ने बताया कि पुलिस की ओर से क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान जब वो बलाचौर से गांव रूड़की मुगलां की ओर जा रहे थे तो सामने मोटरसाइकिल पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देख कर वो घबरा गया व भागने की कोशिश करने लगे। जब शक के आधार पर उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से नशे के तौर पर प्रयोग होने वाले 10 टीके बरामद हुए। पुलिस ने आरोपितों कुक्कड़ मजारा के कुलविदर सिंह व चांदपुर रूड़की के जरनैल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी