260 प्रतिबंधित गोलियां जब्त, दो गिरफ्तार

नवांशहर/काठगढ़ पुलिस ने दो जगहों पर कार्रवाई करते हुए 260 प्रतिबंधित गोलियां जब्त की हैं। इसके आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस संदर्भ में थाना बहराम पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयोग होने वाली 160 प्रतिबंधित गोलियां जब्त कर इसके आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 May 2021 11:14 PM (IST) Updated:Fri, 21 May 2021 11:14 PM (IST)
260 प्रतिबंधित गोलियां जब्त, दो गिरफ्तार
260 प्रतिबंधित गोलियां जब्त, दो गिरफ्तार

जागरण टीम, नवांशहर/काठगढ़

पुलिस ने दो जगहों पर कार्रवाई करते हुए 260 प्रतिबंधित गोलियां जब्त की हैं। इसके आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस संदर्भ में थाना बहराम पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयोग होने वाली 160 प्रतिबंधित गोलियां जब्त कर इसके आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एएसआइ सुनील दत्त ने बताया कि पुलिस वीरवार को गश्त कर रही थी। इस दौरान गांव कुलथम की ओर जाते हुए पुलिस को देखकर एक व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया। इस पर जब उसे शक के आधार पर पकड़ कर उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से नशे के तौर पर प्रयोग होने वाली 160 प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई। इस बारे में पुलिस ने आरोपित गांव कुलथम के रहने वाले बलजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

उधर, थाना काठगढ़ पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयोग होने वाली 100 प्रतिबंधित गोलियां जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एएसआइ वचितर सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से आंसरों नाके पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। जब उसे पकड़ कर उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से नशे के तौर पर प्रयोग होने वाली 100 प्रतिबंधित गोलियां मिलीं। इस बारे में आरोपित गांव गुलपुर के रहने वाले रिकू के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

-------------

16 प्रतिबंधित टीके जब्त, एक काबू

संवाद सहयोगी, काठगढ़

थाना काठगढ़ पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयोग होने वाले 16 प्रतिबंधित टीकों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एएसआइ राजिदर कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से क्षेत्र में वीरवार को गश्त की जा रही थी। इस दौरान जब वो गांव रत्तेवाल से गांव जंडी की ओर से जा रहे थे, तो सामने से पैदल आता एक व्यक्ति पुलिस को देख कर भागने की कोशिश करने लगा। जब शक के आधार पर उसे पकड़ कर उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से नशे के तौर पर प्रयोग होने वाले 16 प्रतिबंधित टीके मिले। जिन्हें जब्त कर लिया गया। इसके आरोप में पुलिस ने गढ़शंकर के गांव चक्कफुल्लु के रहने वाले राम प्रकाश के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी