अवैध शराब की 22 बोतलों के साथ दो गिरफ्तार

थाना काठगढ़ पुलिस ने अवैध शराब की 22 बोतलों के साथ दो लोगों को काबू कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 02:47 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 02:47 PM (IST)
अवैध शराब की 22 बोतलों के साथ दो गिरफ्तार
अवैध शराब की 22 बोतलों के साथ दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता,नवांशहर: थाना काठगढ़ पुलिस ने अवैध शराब की 22 बोतलों के साथ दो लोगों को काबू कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआइ रघुवीर सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान जब वह अड्डा टौंसा पर थे, तो उन्हें सूचना मिली की गांव टौंसा का रहने वाला विजय कुमार व गांव रैलमाजरा का रहने वाला दीपू चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाकर विजय कुमार की दाना मंडी में स्थित दुकान पर बेचते हैं। जब पुलिस ने वहां पर रेड की तो दोनों आरोपितों को 22 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी