15 पेटी अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार

नवांशहर थाना बहराम पुलिस ने दो कारों से 15 पेटी अवैध शराब बरामद कर इसके आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एएसआइ राम प्रकाश ने बताया कि मंगलवार को पुलिस गश्त कर रही थी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Mar 2021 10:42 PM (IST) Updated:Wed, 31 Mar 2021 10:42 PM (IST)
15 पेटी अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार
15 पेटी अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, नवांशहर

थाना बहराम पुलिस ने दो कारों से 15 पेटी अवैध शराब बरामद कर इसके आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एएसआइ राम प्रकाश ने बताया कि मंगलवार को पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान जब वो बस अड्डा तलवंडी जट्टा में मौजूद थे, तो मुखबिर ने सूचना दी कि आल्टो कार नंबर पीबी-32एम-5093 का चालक हरविदर सिंह व आल्टो कार नंबर पीबी-32एम-2624 का चालक गुरजिदर सिंह अपनी गाड़ियों में अवैध शराब बेचने का काम करते हैं। इसके आधार पर जब दोनों कारों की तलाशी ली, तो उसमें से 15 पेटी शराब की बरामद हुई। इस बारे में पुलिस ने आरोपितों गांव कट्ट थाना बहराम के रहने वाले हरविंदर सिंह व गुरजिदर सिंह को काबू कर केस दर्ज कर लिया है।

----------

आत्महत्या के लिए किया मजबूर, केस

जागरण संवाददाता, नवांशहर

थाना सदर नवांशहर पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पति व सास पर केस दर्ज किया है। इस बारे में पुलिस को शिकायत थाना पोजेवाल के गांव सहूंगड़ा के रहने वाले बिदर सिंह ने दी है। उसने बताया है कि उसकी बेटी चांदनी की 26 जनवरी, 2014 को गांव करीहा के रहने वाले पंकज कुमार के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पंकज कुमार व उसकी माता आशा रानी उसकी बेटी को दहेज के लिए परेशान करते थे। उसे कम दहेज लाने के लिए ताने देते थे। इससे तंग आकर उसकी बेटी ने जहर निगल कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने जांच करने के बाद मंगलवार को पंकज व उसकी मां आशा रानी के खिलाफ उक्त केस दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी