वृक्ष हमारे सबसे अच्छे मित्र, इनकी देखभाल जरूरी : अंकुश निझावन

सच्ची दोस्ती वही है जिसमें कोई मतलब या स्वार्थ नहीं होता है। दुनिया में पेड़-पौधें ही ऐसे हैं जिनका कोई भी स्वार्थ हमसे जुड़ा नहीं होता है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 10:14 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 10:14 PM (IST)
वृक्ष हमारे सबसे अच्छे मित्र, इनकी देखभाल जरूरी : अंकुश निझावन
वृक्ष हमारे सबसे अच्छे मित्र, इनकी देखभाल जरूरी : अंकुश निझावन

जागरण संवाददाता,नवांशहर:

सच्ची दोस्ती वही है जिसमें कोई मतलब या स्वार्थ नहीं होता है। दुनिया में पेड़-पौधें ही ऐसे हैं जिनका कोई भी स्वार्थ हमसे जुड़ा नहीं होता है। इसी सोच को आगे ले जाते हुए एसकेटी प्लांटेशन की टीम ने स्थानीय राहों रोड पर खारा कालोनी में पर्यावरण बचाओ मुहिम के तहत पौधारोपण किया। इस मौके पर टीम के संचालक अंकुश निझावन ने कहा कि आजकल मानव अपने स्वार्थ के लिए बस पेड़ पौधों की अंधाधुंध कटाई किए जा रहा है। हमें तत्काल प्रभाव से इसे रोकने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे सच्चे मित्र होते हैं। यह निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करते है। उन्होंने कहा कि वास्तव में अगर पेड़-पौधे न हो तो हमारा कुछ अस्तित्व ही नहीं होगा। हमें अपने जीवन में कम से कम दस पौधें जरूर लगाना चाहिए। जिससे ग्लोबल वार्मिंग के खतरों को कम किया जा सकेगा। कालोनी निवासी मुकेश जांगड़ा व सीए योगेश अरोड़ा ने बताया कि सभी मोहल्ला निवासियों ने आज कालोनी में 60 पौधे लगाए है। उन्होंने अपने पर्यावरण संदेश में कहा कि आज जो प्रदूषण बढ़ रहा है अगर पर्याप्त संख्या में पौधे लगें तो इसके दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है। इंसान हो या पशु-पक्षी हर किसी को आक्सीजन की जरूरत होती है। और आक्सीजन बनाने के लिए पौधों का होना अत्यंत आवश्यक है। इसलिए हम सभी को पौधारोपण के लिए आगे आना चाहिए ।

इस मौके पर जयदीप जांगड़ा, तरुण जांगड़ा, योगेश कुमार, मुकेश जांगड़ा, बक्शी जांगड़ा,योगराज, जोगिदर खोसला, राजपाल, राम लाल , विशाल, सनी जांगड़ा, धीरज , बलदेव राज , दीपक शर्मा एवम् विभोर जैन मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी