व्यापार मंडल और आढ़ती एसोसिएशन ने भी रखेंगे कारोबार बंद

जिला व्यापार मंडल नवाशहर और जिला आढ़ती एसोसिएशन ने आज किसानों के समर्थन में भारत बंद के आह्वान पर जिले की दुकानें और मंडिया बंद रखने का एलान किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 09:51 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 09:51 PM (IST)
व्यापार मंडल और आढ़ती एसोसिएशन ने भी रखेंगे कारोबार बंद
व्यापार मंडल और आढ़ती एसोसिएशन ने भी रखेंगे कारोबार बंद

संवाद सूत्र, नवाशहर: जिला व्यापार मंडल नवाशहर और जिला आढ़ती एसोसिएशन ने आज किसानों के समर्थन में भारत बंद के आह्वान पर जिले की दुकानें और मंडिया बंद रखने का एलान किया है। व्यापार मंडल के सीनियर मीत प्रधान प्रवीण भाटिया, जनरल सचिव यशपाल सिंह हाफिजावादी, कुलवंत सिंह हैप्पी और त्रलोचन सिंह ने संयुक्त किसान मोर्चे के जिला नेताओं भूपिंदर सिंह वड़ैच, जसबीर दीप और सतनाम सिंह गुलाटी ने मीटिंग में बताया कि व्यापार मंडल ने अपनी सभी इकाईया को दुकानें बंद रखने के लिए कह दिया है। आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान मनजिंदर सिंह ने कहा कि उनकी जत्थेबंदी ने इस बंद के हक में मंडिया बंद रखने का फैसला किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के जिला नेताओं ने आढ़ती एसोसिएशन और व्यापार मंडल से अपील की कि आज लंगड़ोआ बाईपास पर लगाए जा रहे जिला स्तरीय जाम में पूरी शामूलित करें।

आटो चालक भी लेंगे जाम में हिस्सा

जागरण संवाददाता, नवाशहर: आटो चालक आज संयुक्त किसान मोर्चे की तरफ से लंगड़ोआ बाईपास पर लगाए जा रहे जाम में हिस्सा लेंगे। इसके लिए यूनियन की मीटिंग आटो स्टैंड नवाशहर पर संयुक्त किसान मोर्चो के जिला नेताओं के साथ हुई। यूनियन के नेता चरणजीत सिंह कंग ने बताया कि भारत बंद के दिन आटो स्टैंड से आटो का काफिला सुबह नौ बजे लंगड़ोआ बाईपास के लिए रवाना होगा। मोर्चे के जिला नेता भूपिंदर सिंह वड़ैच ने कहा कि किसान संघर्ष को हर वर्ग का सहयोग मिल रहा है, इसलिए इस संघर्ष की जीत अब जल्द से ज्लद ही यकीनी बनने जा रही है।

chat bot
आपका साथी