बनां के जंगल में खैर के पेड़ों पर चलाई कुल्हाड़ी

बलाचौर-रोपड़ नेशनल हाईवे पर स्थित गांव बनां चौकी आसरों के जंगलों में रात के समय एक वन काटू ने खैर के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला डाली।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 10:33 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 10:33 PM (IST)
बनां के जंगल में खैर के पेड़ों पर चलाई कुल्हाड़ी
बनां के जंगल में खैर के पेड़ों पर चलाई कुल्हाड़ी

संवाद सहयोगी, काठगढ़: बलाचौर-रोपड़ नेशनल हाईवे पर स्थित गांव बनां चौकी आसरों के जंगलों में रात के समय एक वन काटू ने खैर के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला डाली। मौके पर विभाग के कर्मचारियों ने गश्त के दौरान उन्हें पकड़ना चाहा, तो वह उनके साथ हाथापाई कर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार ब्लाक अफसर भूपिदर सिंह तथा वन गार्ड अमर सिंह सोमवार रात नौ बजे के आसपास बनां गांव के जंगल में गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें लकड़ी के काटने की जानकारी प्राप्त हुई, तो वह उस स्थान पर पहुंच गए। वहां पर गांव बनां का रहने वाला बलविदर सिंह पुत्र धनपत राय वासी बनां चौकी आसरों खैर की लकड़ी काट रहा था। उसके पास तेजधार हथियार भी था। इसी दौरान पूछताछ में वह वन विभाग के कर्मचारियों के साथ हाथापाई कर फरार होने में सफल हो गया। ब्लाक अफसर भूपिदर सिंह तथा वन गार्ड अमर सिंह ने उसी समय इस बारे में वन रेंज अफसर रघवीर सिंह को सूचना दी। उन्होंने इसकी सारी जानकारी चौकी आसरों जगीर सिंह को दी। उन्होंने मौके पर काटी गई खैर की लकड़ी को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।वन रेंज अफसर रघवीर सिंह ने बताया कि गांव बनां के सरकारी जंगल में यह लकड़ी काटी जा रही थी। हमने आरोपित को पकड़ना चाहा, परंतु वह उनके साथ हाथापाई कर फरार हो गया। इस बारे में मामला दर्ज करवा दिया है।

चोरी की बाइक सहित तीन काबू

जासं, नवांशहर: थाना औड़ पुलिस ने चोरी के मोटरसाइकिल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एचसी रवि कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली कि तीन युवक चोरी के मोटरसाईकिल पर सवार होकर उसे बेचने के लिए लुधियाना जा रहे हैं। जब औड़ के पास नाका लगाया गया, तो आरोपितों को रोककर जब मोटरसाईकिल के कागज मांगे, तो वो कोई जबाब नही दे सके। इस पर पुलिस नेऔड़ के मोहल्ला घुम्मारा के रहने वाले कश्मीर सिंह,लुधियाना के सलेम टावरी के रहने वाले गुरविदर सिंह व लुधियाना के गिल मार्केट के रहने वाले गुरमीत सिंह को काबू कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी