घर से लाखों के गहने, 1.40 लाख की नकदी व अन्य सामान चोरी

नवांशहर थाना बहराम पुलिस ने एक घर से लाखों की कीमत के गहने व 1.40 लाख की नकदी लैपटाप व घड़ियां चोरी होने के आरोप में केस दर्ज किया है। इस बारे में पुलिस को गांव घुम्मणा के रहने वाले मनदीप सिंह ने शिकायत दी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 10:02 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 10:02 PM (IST)
घर से लाखों के गहने, 1.40 लाख की नकदी व अन्य सामान चोरी
घर से लाखों के गहने, 1.40 लाख की नकदी व अन्य सामान चोरी

जागरण संवाददाता, नवांशहर

थाना बहराम पुलिस ने एक घर से लाखों की कीमत के गहने व 1.40 लाख की नकदी, लैपटाप व घड़ियां चोरी होने के आरोप में केस दर्ज किया है। इस बारे में पुलिस को गांव घुम्मणा के रहने वाले मनदीप सिंह ने शिकायत दी है।

उसने बताया है कि 24 व 25 फरवरी की रात को चोर उनके घर से चोरी कर काफी सामान ले गए हैं। उसने बताया है कि उसकी पत्नी के बच्चा होने वाला था। उसे फगवाड़ा के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया था। आपरेशन से बच्चा होने के कारण वह 24 फरवरी की दोपहर घर को ताला लगा कर अस्पताल चला गया था। जब वह 26 फरवरी को लौटा, तो घर के पिछले हिस्से के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी व उसके लाकर के ताले भी तोड़े हुए थे। इसके बाद उसने जब चेक किया तो सोने के तीन-तीन तोले के दो सेट, सोने की बालियां, सोने की अंगूठी व टाप्स, घड़ियां,लैपटाप, टैब व 1.40 लाख रुपये गायब थे। इसके साथ बच्चों की गोलक के पैसे भी चोर ले गए हैं। पुलिस ने जांच के बाद इस बारे में चोरी का केस अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज कर लिया है।

एएसआइ हरजिदर सिंह ने बताया कि जिस घर में चोरी हुई है, वहां पर पड़ोसियों के घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। मगर, चोर चोरी वाले घर में पीछे से घुसे हैं, जिस कारण वो सीसीटीवी कैमरे में नहीं आ सके। उन्होंने कहा कि चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी