मुफ्त यात्रा महिलाओं के लिए बनी परेशानी, चालक नहीं रोकते बसें

प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं को बस में फ्री यात्रा की सुविधा दी जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 05:41 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 05:41 PM (IST)
मुफ्त यात्रा महिलाओं के लिए बनी परेशानी, चालक नहीं रोकते बसें
मुफ्त यात्रा महिलाओं के लिए बनी परेशानी, चालक नहीं रोकते बसें

सुशील पांडे, नवांशहर

प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं को बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है, पर महिला यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण व कई निजी बसों के रूट बंद होने से अब यात्रा करना बेहद मुश्किल हो गया है। आधे घंटे के सफर को तय करने के लिए लोगों को बसों का डेढ़ डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। ऐसा नही है कि बसें नही आती हैं। बसें अपने समय पर आती हैं, पर ज्यादा महिला सवारियों को देख कर बस चालक बसों को स्टाप पर रोकते ही नहीं हैं। जिसकी वजह से लोगों को ड्यूटी जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा जिले के अन्य स्थानों पर बने बस स्टापों पर बस चालक महिलाओं को नहीं चढ़ाते हैं। जालंधर हाईवे पर पड़ते बंगा, बलाचौर व इसी रूट पर पड़ते बस स्टापों पर महिलाओं को यही समस्या आ रही है। अगर बस में बैठी किसी सवारी को उक्त बस स्टाप पर उतारना होता है तो बस चालक कई मीटर पीछे या आगे बस रोकते हैं।

बस स्टाप पर बसों के न रुकने के कारण महिलाओं को मुफ्त यात्रा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई बार तो कई घंटे खड़े रहना पड़ता है, फिर भी सरकारी बस की सुविधा नहीं मिल पाती है। जिसके कारण उन्हें मजबूरन टिकट के पैस खर्च कर निजी बसों में सफर करना पड़ता है। ऐसे में सबसे अधिक समस्या बुजुर्ग महिलाओं को झेलनी पड़ती है। हर रोज होते हैं लेट

बलाचौर बाइपास पर नवांशहर कार्यालय में आने के लिए बस का इंतजार कर रही हरप्रीत व मीनाक्षी ने बताया कि वो नवांशहर में एक कार्यालय में काम करती हैं। वो रोज सुबह साढ़े नौ बजे बस को पकड़ने के लिए बाइपास पर आ जाती है, परंतु बसों के न रुकने के कारण वे रोज ही लेट साढ़े 11 बजे के बाद अपने कार्यालय में पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि पहले इस समय के दौरान तीन निजी बसें आती थी, जिसमें वे करती थीं, लेकिन अब बसों के न आने के कारण उन्हें बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है।

चालकों को रोकने की हिदायत जारी की गई है : जसवीर

इस बारे में जनरल मैनेजर जसवीर सिंह का कहना है कि मामला ध्यान में आने के बाद रोडवेज के दो इंस्पेक्टरों की डयूटी जिले के मेन बस स्टापों पर लगा दी गई हैं। इस रूट पर चलने वाले बस चालकों को हिदायत दी जा रही है कि वो बसों को रोकें व सवारियों को चढ़ाएं। ऐसा नही करने वालों के खिलाफ विभागीय कारवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी