मौसम ने ली करवट, आज हो सकती है बारिश

शुक्रवार दोपहर बाद से ही तेज हवा चलने के कारण व धूप न निकलने के कारण मौसम में बदलाव हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 11:11 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 11:11 PM (IST)
मौसम ने ली करवट, आज हो सकती है बारिश
मौसम ने ली करवट, आज हो सकती है बारिश

जागरण संवाददाता, नवांशहर

शुक्रवार दोपहर बाद से ही तेज हवा चलने के कारण व धूप न निकलने के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। जहां दो दिन पहले की गर्मी लोगों को झुलसा रही थी वहीं तापमान में कमी आने से मौसम में ठंडक आई है। दो दिन पहले अधिकतम तापमान 39 डिग्री पर पहुंच गया था तो वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान कम होकर 35 डिग्री पर आ गया। तापमान में चार डिग्री का फर्क आने से मौसम में बदलाव हुआ है।

लंगड़ोया कृषि केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर मनोज शर्मा का कहना है कि शनिवार 8 डिग्री तापमान में और कमी आएगी व बारिश की शतप्रतिशत संभावना है। उन्होंने कहा कि इससे मौसम में और ठंडक आएगी व मौसम में नमी आएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में तापमान में कमी आएगी। वहीं मुख्य कृषि अधिकारी डा.राजकुमार का कहना है कि तेज हवा के कारण फसल को कोई नुकसान नही हुआ है।

बारिश हुई तो किसानों को होगा नुकसान

उन्होंने कहा कि अगर बारिश हुई तो इससे गेंहू का दाना गिर जाएगा व फसल को नुक्सान होगा वहीं गेंहूं में नमी की मात्रा ज्यादा हो जाएगी व फसल को बेचने में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

मंडी में आए किसानों के माथे पर पड़ा बल

गेहूं की फसल लेकर मंडी में आए किसानों की भी मौसम की बेरुखी देखकर धड़कनें बढ़ गईं। उन्हें गेहूं की फसल भिगने का डर सताने लगा। एक सप्ताह के मौसम का पूर्वानुमान

अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

शनिवार 27 17 (बारिश की संभावना)

रविवार 32 18 (आंशिक बादल छाए रहेंगे)

सोमवार 34 17 (आंशिक बादल छाए रहेंगे)

मंगलवार 34 21(आंशिक बादल छाए रहेंगे)

बुधवार 31 18(बारिश)

वीरवार 32 18(आंशिक बादल छाए रहेंगे)

शुक्रवार 34 18(आंशिक बादल छाए रहेंगे)

chat bot
आपका साथी