किसानों की एकता से घबराई केंद्र सरकार: कर्ण सिंह

काठगढ़ कुलहिद किसान तालमेल कमेटी के सदस्यों व किसानों की महत्वपूर्ण बैठक टोल प्लाजा बछुआं में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Nov 2020 04:42 PM (IST) Updated:Fri, 06 Nov 2020 04:42 PM (IST)
किसानों की एकता से घबराई केंद्र सरकार: कर्ण सिंह
किसानों की एकता से घबराई केंद्र सरकार: कर्ण सिंह

संवाद सहयोगी, काठगढ़: कुलहिद किसान तालमेल कमेटी के सदस्यों व किसानों की महत्वपूर्ण बैठक टोल प्लाजा बछुआं में हुई। बैठक में विशेष तौर पर राणा कर्ण सिंह जिला मीत प्रधान कुलहिद किसान यूनियन ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि पांच नवंबर को किए गए चक्का जाम से तथा किसानों की एकता ने केंद्र सरकार को बौखहलाहट में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि भारत बंद की काल ने इतिहास रच दिया है। चार घंटे के चक्का जाम ने किसानों के मनोबल को और मजबूत कर दिया है। अब जीत यकीनी होगी। अगर केंद्र ने खेती सुधार कानूनों को वापस नहीं लिया, तो 26 नवंबर को दिल्ली में जाम किया जाएगा। इसको लेकर किसानों की गांव-गांव में बैठकें रखी जाएंगी। इस मौके निर्मल सिंह औजला, करनैल सिंह भल्ला व देसराज आदि ने भी कहा कि सभी किसान दिल्ली जाने के लिए तैयारियां अभी से शुरू कर दें।

chat bot
आपका साथी