सुबह शुरू हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, बाद दोपहर खत्म

विभिन्न वार्डों का कूड़ा डंप पर गिराने से डंप के आसपास रहने वाले लोगों द्वारा तनातनी होने से गुस्साए बंगा नगर कौंसिल के सफाई मुलाजिम हड़ताल पर चले गए थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Aug 2021 09:49 PM (IST) Updated:Sat, 07 Aug 2021 09:49 PM (IST)
सुबह शुरू हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, बाद दोपहर खत्म
सुबह शुरू हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, बाद दोपहर खत्म

संवाद सूत्र, बंगा : विभिन्न वार्डों का कूड़ा डंप पर गिराने से डंप के आसपास रहने वाले लोगों द्वारा तनातनी होने से गुस्साए बंगा नगर कौंसिल के सफाई मुलाजिम हड़ताल पर चले गए थे। गौरतलब है कि बंगा के पट्टी मसंदा तथा ट्यूबवेल नंबर- 3 पर बने कूड़े के डंप पर लोगों ने गंदगी से उठती बदबू के कारण डंपों पर कचरा फेंकने से मना कर दिया था। इसके चलते आसपास के लोगों के साथ कई बार सफाई कर्मचारियों की नोक झोंक भी हो रही थी। मामला सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बूटा राम अटवाल के ध्यान में आते ही उन्होंने सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक की तथा नगर कौंसिल बंगा के ईओ रजीव ओबराय को मांगपत्र सौंपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब तक नगर कौंसिल नई जगह उपलब्ध नहीं करवाती तब तक सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे तथा कूड़ा नहीं उठाएंगे। इस पर नवनिर्वाचित 15 पार्षद नगर कौंसिल कार्यालय में एकत्रित हुए। समूह पार्षदों ने नगर कौंसिल के ईओ, सेनेटरी इंस्पेक्टर तथा सफाई यूनियन के प्रधान बूटाराम अटवाल के साथ बैठक कर मामला सुलझाने के लिए बैठक की। तीन घंटे तक चली बैठक के उपरांत यह फैसला हुआ कि शहर के विभिन्न वार्डों पर जहां पर कूड़ा डंप करने के लिए सफाई कर्मचारियों को कठिनाई आएगी, वहां पर क्षेत्र के पार्षद सफाई कर्मचारियों को कूड़ा डंप करने के लिए नए स्थान की व्यवस्था करके देंगे।

नवनिर्वाचित 15 पार्षदों के साथ बैठक के बाद सुलझा विवाद

ईओ राजीव ओबराय ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर जाने से उन्होंने अपने दफ्तरी अमले के साथ बैठक करके मामले को निपटाने के लिए बातचीत शुरू की थी। नवनिर्वाचित 15 पार्षद नगर कौंसिल कार्यालय आए तथा उन्होंने सफाई कर्मचारी तथा मुलाजिमों के साथ बैठक की जिसके बाद सफाई कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल वापस ले ली। बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में ईओ रजीव ओबराय, सेनेटरी इंस्पेक्टर जसपाल, प्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन बूटाराम, पार्षद वंदना, पार्षद हिम्मत तेजपाल, पार्षद अनीता खोसला, पार्षद मोनिका, पार्षद मीनू सागर, पार्षद जसविदर सिंह मान, पार्षद जीत सिंह, पार्षद पालो देवी, पार्षद तलविदर कौर, पार्षद किमती सद्दी, पार्षद जितेंद्र को मूंगा, पार्षद नरेंद्र रत्तू, पार्षद सुरिदर कुमार, पार्षद मनजिदर, मोहन बॉबी आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी