मांगों की अनदेखी पर मिनिस्ट्रियल यूनियन की हड़ताल जारी

पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल यूनियन के आह्वान पर जिले में 24 अक्टूबर तक कर्मचारियों की कलम छोड़ हड़ताल जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 04:07 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 05:11 PM (IST)
मांगों की अनदेखी पर मिनिस्ट्रियल यूनियन की हड़ताल जारी
मांगों की अनदेखी पर मिनिस्ट्रियल यूनियन की हड़ताल जारी

जागरण संवाददाता,नवांशहर: पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल यूनियन के आह्वान पर जिले में 24 अक्टूबर तक कर्मचारियों की कलम छोड़ हड़ताल जारी है। वीरवार को अजय सिद्धू की अध्यक्षता में मिनिस्टीरियल यूनियन के साथियों ने जिला खजाना अफसर के कार्यालय के बाहर मांगों की अनदेखी पर सरकार खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके सुरजीत सिह, तेजिदर सिंह, भूपिदर सिंह, कुलवीर सिंह व राजवंत कौर ने कहा कि अभी तो 24 अक्टूबर तक हड़ताल की गई है। अगर सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना, तो इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

इस मौके लखवीर सिंह, गोल्डी बंगड़, शलदिर सिंह, जतिदर कौर, राज कुमार, सुखविदर पाल, परमिदर और इंदु बाला,सुखविदर पाल, हरजोध, यशवंत, हकित कुमार, संदीप कुमार, सुरिदरपाल सिंह, बलवीर कौर, सुखविदर सिंह, लखवीर सिंह, मोहन लाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी