सड़कों पर घूमते बेसहारा पशु लोगों को बना रहे अपना शिकार

शहर की सड़कों पर बेसहारा पशुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा जिसके कारण कई लोग हादसों का शिकार हो रहे है। कई बार तो पशुओं के द्वारा भी हमला कर लोगों को घायल कर दिया जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 10:06 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 10:06 PM (IST)
सड़कों पर घूमते बेसहारा पशु लोगों को बना रहे अपना शिकार
सड़कों पर घूमते बेसहारा पशु लोगों को बना रहे अपना शिकार

- सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गौवंश को पकड़ने के लिए कैचर का किया जाएगा इंतजाम : अपर अपार सिंह ईओ।

- लोगों ने नगर कौंसिल से की मांग की, बोले शहर में घूम रहे बेसहारा पशुओं का करें प्रबंध।

रोहित कुमार जैन, राहों :

पंजाब सरकार की ओर से लोगों से सभी चीजों पर गो टैक्स (गौवंश के रखरखाव पर खर्च करने के लिए) लगाकर भारी भरकम पैसा वसूल किया जाता है। लेकिन शहर में जगह-जगह बेसहारा घूम रहे गौवंश को देखने से नहीं लगता कि प्रशासन इस दिशा में कोई भी कदम उठा रही है। नगर कौंसिल द्वारा सड़कों पर बेसहारा घूमने वाले जानवरों के लिए कोई इंतजाम नहीं किया जाता है जिसके कारण आए दिन इनकी वजह से सड़कों पर हादसे हो रहे है। कई बार तो ये जानवर लोगों पर हमला भी कर देते है। जिसके कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इस समस्या को लेकर शहर वासियों ने नगर कौंसिल से मांग करते हुए कहा है कि अगर लोगों से गौ टैक्स के जरिए इन पशुओं की देखभाल करने का पैसा लिया जा रहा है तो इनकी संभाल भी नगर कौंसिल को ही करना चाहिए। लेकिन शहर में घूम रहे बेसहारा गायों, सांडों तथा पशुओं को पकड़ने के लिए नगर कौंसिल अपनी जिम्मेदारी भूल कर बैठा है। -इस संबंध में पूर्व पार्षद कुलवीर सिंह ने कहा कि बीते दिनों उनके यहां खेतों में काम करने वाले लखविदर सिंह पुत्र दिलीप सिंह को स्थानीय गोगना जठेरे कालोनी के पास अचानक एक सांड ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से उन्हें सांड के चंगुल से बचाया और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों ने कहा कि शहर में घूम रहे बेसहारा पशुओं के चलते आए दिन ही कोई न कोई इनका शिकार बन रहा है। इन हादसों की जानकारी होते हुए भी नगर कौंसिल की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। बॉक्स के लिए

वार्ड नंबर 1 के जोगा सिंह ने बताया कि पूर्व पार्षद कुलवीर सिंह तथा वार्ड निवासियों के सहयोग से उक्त सांड को बड़ी मुश्किल से पकड़ा गया जिसके बाद कुलवीर सिंह ने निजी वाहन से सांड को गौशाला दिलावरपुर में भेजा ताकि सांड के चलते और व्यक्ति किसी हादसे का शिकार न बने। बॉक्स के लिए

जल्द ही गौवंश को पकड़ने के लिए कैचर का किया जाएगा इंतजाम : अपार सिंह ईओ

इस संबंध में जब नगर कौंसिल राहों के ईओ अपार सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि शहर में घूम रहे बेसहारा पशुओं को जल्द ही नगर कौंसिल की ओर से पकड़ कर गौशाला में भेजा जाएगा। गौवंश को पकड़ने के लिए कैचर का इंतजाम भी जल्द ही किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी