तीन दिवसीय महान शहीदी दिवस छह से शुरू

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का महान शहीदी दिवस छह सात व आठ दिसंबर को गुरुद्वारा मंजी साहिब पातशाही नौंवी नवांशहर में मनाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 02:37 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 03:10 PM (IST)
तीन दिवसीय महान शहीदी दिवस छह से शुरू
तीन दिवसीय महान शहीदी दिवस छह से शुरू

संवाद सूत्र, नवांशहर: श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का महान शहीदी दिवस छह, सात व आठ दिसंबर को गुरुद्वारा मंजी साहिब पातशाही नौंवी नवांशहर में मनाया जाएगा। यह जानकारी मुख्य सेवादार बाबा नौरंग सिंह ने इस संबंध में पोस्टर व फ्लैक्स रिलीज करते हुए दी। उन्होंने बताया कि मुख्य प्रबंधक जत्थेदार निहाल सिंह मुखी मिशल शहीदां तरनादल हरियां वेलां वालों की देखरेख में मनाए जाने वाले इस महान शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में छह दिसंबर को श्री अखंड पाठ साहिब शुरू होंगे तथा विशाल नगर कीर्तन गुरुद्वारा मंजी साहिब बंगा रोड नवांशहर से सजाया जाएगा। आईटीआई मैदान नवांशहर में घुड़ दौड़, नेजेबाजी के अस्त्र शास्त्र का प्रदर्शन किया जाएगा। सात दिसंबर को नरोआ पंजाब संस्था के प्रमुख बरजिदर सिंह हुसैनपुर के सहयोग से गतका प्रतियोगिता करवाई जाएगी। आठ दिसंबर को श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डालने के बाद खुले पंडाल में दीवान सजाए जाएंगे तथा इस अवसर पर रागी, ढाडी जत्थे तथा पंथ के महान विद्वान सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह का जत्था श्री अकाल तख्त साहिब वाले, ज्ञानी सुच्चा सिंह हजूरी रागी जत्था गुरुद्वारा मंजी साहिब, हरसिमरन सिंह लुधियाना वाले, भाई गुरशरण सिंह श्री आनंदपुर साहिब वाले तथा भाई गुरप्रीत सिंह लांडरा वाले संगत को गुरु शब्दों से जोड़ेंगे। गुरु का लंगर अटूट बरताया जाएगा। इसी तरह नौ दिसंबर को एक बजे अमृत संचार होगा।

chat bot
आपका साथी