मजदूर यूनियन ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

गांव मूसापुर में पेंडू मजदूर यूनियन ने खेती सुधार कानूनों के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Dec 2020 11:44 PM (IST) Updated:Sun, 27 Dec 2020 11:44 PM (IST)
मजदूर यूनियन ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका
मजदूर यूनियन ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

संवाद सहयोगी, बंगा: गांव मूसापुर में पेंडू मजदूर यूनियन ने खेती सुधार कानूनों के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान यूनियन के जिला प्रधान हरी राम रसूलपुरी डीटीएफ नेता, संदेश कुमार, राज कुमार व सतपाल सलोह ने इन कानूनों को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह कानून किसानों और मजदूरों के लिए घातक हैं। इनके लागू होने से मंहगाई बढ़ेगी और आम आदमी का गुजारा होना मुश्किल हो जाएगा। इस मौके पर सुरिदर महे, परमजीत सिंह, कुलविदर सिंह चाहल खुर्द, हरविदर सिंह, चूहड़ सिंह, दविदर सिंह, अमरीक सिंह, नसीब, कश्मीरी लाल व सर्बजीत सिंह आदि हाजिर थे। मजदूरों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही केंद्र व पंजाब सरकार संवाद सहयोगी, काठगढ़: किरती व पेंडू मजदूर यूनियन पंजाब ने रविवार को गांव कलार में केंद्र व पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसमें तहसील प्रधान पेंडू मजदूर यूनियन अशोक जनागल ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि मजदूर आज संकट के दौर से गुजर रहा है। केंद्र व पंजाब सरकार मजदूरों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। केंद्र सरकार मजदूरों को दी जाने वाली मुफ्त बिजली को खत्म कर रहा है। केंद्र सरकार के पास किए खेती सुधार कानूनों से मजदूरों के भी हक छिन रहे हैं। इस अवसर पर कामरेड अवतार सिंह तारी इफ्टू पंजाब ने कहा कि पंजाब सरकार ने भी अपना कोई वादा पूरा नहीं किया है। इस अवसर पर राज कुमार, हरीष कुमार, धर्मपाल, जसवीर कौर, सवित्री देवी, कश्मीर कौर, मनी कलार, बूटा राम, मोहन लाल आदि उपस्थित थे। इसके बाद सभी ने केंद्र सरकार का पुतला भी जलाया।

chat bot
आपका साथी