राहों में धूमधाम से मनाया गया दशहरा उत्सव, रावण के पुतला जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश

अछाई की बुराई पर जीत का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। दशहरा उत्सव व रामलीला कमेटी राहों की ओर से आयोजित दशहरा पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। मेले के अंतिम दिन जहां एक और खेलों में विजेता रहे बचों तथा खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया वहीं रंग बिरंगी लाइटों वाले झूलों ने भी लोगों को घरों से निकलने के लिए मजबूर कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 10:32 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 10:32 PM (IST)
राहों में धूमधाम से मनाया गया दशहरा उत्सव, रावण के पुतला जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
राहों में धूमधाम से मनाया गया दशहरा उत्सव, रावण के पुतला जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश

संवाद सहयोगी, राहों : अच्छाई की बुराई पर जीत का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। दशहरा उत्सव व रामलीला कमेटी राहों की ओर से आयोजित दशहरा पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। मेले के अंतिम दिन जहां एक और खेलों में विजेता रहे बच्चों तथा खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया वहीं रंग बिरंगी लाइटों वाले झूलों ने भी लोगों को घरों से निकलने के लिए मजबूर कर दिया। वीरवार को दशहरा ग्राउंड में कलाकारों की ओर से भगवान राम तथा रावण की सेना के बीच युद्ध का प्रसंग नाटकीय अंदाज में पेश किया। जिसमें धीरे धीरे रावण की सेना के वीर योद्धा एक-एक करके खत्म होते गए वही भगवान राम की सेना का मनोबल बढ़ता गया। इस प्रसंग को देखकर श्रोता रोमांचित हो गए। अंत में भगवान राम का वाण रावण की नाभि में लगते ही रावण का अंत हो गया और अच्छाई की बुराई पर जीत हो गई।

अवसर पर दशहरा उत्सव व श्री रामलीला कमेटी राहों के चेयरमैन दिनेश चोपड़ा, प्रधान अक्षय चोपड़ा, अरविद जोशी लाली, टेक बहादुर भार्गव, सुभाष अरोड़ा, प्रदीप अरोड़ा, मनी अहूजा, अनिल चोपड़ा, राजीब विशिष्ट, अजय विशिष्ट, राहों नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान हेमंत रंदेव बॉबी, तिलक राज बंटी, अश्वनी भार्गव, विजय विशिष्ट, इंद्रजीत चोपड़ा, गोगा चोपड़ा, गौरव गाबा, कृष्ण लाल कालड़ा, लव अरोड़ा, अमित अरोड़ा, पार्षद शीतल चोपड़ा, राकेश शर्मा, राजीव कुमार बब्बा, डॉ राजेश भार्गव गोल्डी, गौरव चोपड़ा, चंद्र भाटिया टीटू, अंकित दुग्गल, अवतार सिंह तारी, डिपल चोपड़ा, सुरेश चोपड़ा, लाली जोशी, मनीष चोपड़ा, सुमित चोपड़ा, महावीर चोपड़ा, ऋषभ नंदा, सुमित जोशी, नमन जैन, समीर चोपड़ा, मनु चोपड़ा, आशिम चोपड़ा, लाला मेहमी, केशव शर्मा, मनदीप अरोड़ा, अर्जुन जोशी, लाडी जनागल, बिन्नी शर्मा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी