लायंस क्लब के कार्यों का किया जिला टीम ने निरीक्षण

बंगा में लायंस क्लब बंगा सिटी स्माइल की आम सभा समारोह लायन निरंजन दास की देखरेख में एक निजी रेस्टोरेंट में हुआ। मुख्य अतिथि जोन प्रधान कुलदीप सिंह जिला क्लब सदस्य सतविदर सिंह शामिल हुए। समारोह का उद्घाटन सतनाम अरोड़ा ने किया। समारोह में हरदेव सिंह बेदी ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 03:51 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 03:51 PM (IST)
लायंस क्लब के कार्यों का किया जिला टीम ने निरीक्षण
लायंस क्लब के कार्यों का किया जिला टीम ने निरीक्षण

संवाद सूत्र, बंगा : बंगा में लायंस क्लब बंगा सिटी स्माइल की आम सभा समारोह लायन निरंजन दास की देखरेख में एक निजी रेस्टोरेंट में हुआ। मुख्य अतिथि जोन प्रधान कुलदीप सिंह, जिला क्लब सदस्य सतविदर सिंह शामिल हुए। समारोह का उद्घाटन सतनाम अरोड़ा ने किया। समारोह में हरदेव सिंह बेदी ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद सुच्चा राम ने क्लब द्वारा किए गए जनसेवा कार्य की रिपोर्ट पढ़ी तथा कुलदीप सिंह के जनसेवा कार्य की सराहना की।

लायन कुलदीप सिंह ने बंगा क्लब को जिला 321-डी के अग्रणी क्लबों में बेहतर समाज सेवा में रचनात्मक भूमिका निभाने के लिऐ प्रशंसा की है। समारोह में निरीक्षण टीम का सम्मान किया गया। मंदीप सिंह पूनी ने समारोह में उपस्थित सदस्यों का आभार जताया। इस मौके पर सुनील कुमार, सुरिदर प्रकाश नैयर निदेशक, कर्मवीर सिंह पीआरओ, राम जीत सिंह, डॉ. मुकेश कुमार उपाध्याय, राजकुमार फार्मासिस्ट, संदीप कुमार, पलविदर सिंह पूनी, स्टीफन, जतिदर सिंह पाबला शामिल थे। रणजोध सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी