कड़ाके की ठंड व धुंध ने थामी जिदगी की रफ्तार

नवांशहर जिले में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। चार दिनों से शाम ढलते ही धुंध के कारण चालक वाहन को धीमी गति से चलाने को विवश हैं। वहीं वीरवार सुबह गहरी धुंध के कारण दृश्यता 20 मीटर से भी कम रह गई। इसके कारण वाहन चालकों को लाइटें जला कर धीमी गति से सतर्कता के साथ आगे बढ़ना पड़ा। वहीं आम लोग आग सड़क किनारे अलाव जलाकर सर्दी से राहत पाते भी दिखे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 08:00 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 06:29 AM (IST)
कड़ाके की ठंड व धुंध ने थामी जिदगी की रफ्तार
कड़ाके की ठंड व धुंध ने थामी जिदगी की रफ्तार

जागरण संवाददाता, नवांशहर

जिले में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। चार दिनों से शाम ढलते ही धुंध के कारण चालक वाहन को धीमी गति से चलाने को विवश हैं। वहीं वीरवार सुबह गहरी धुंध के कारण दृश्यता 20 मीटर से भी कम रह गई। इसके कारण वाहन चालकों को लाइटें जला कर धीमी गति से सतर्कता के साथ आगे बढ़ना पड़ा। वहीं आम लोग आग सड़क किनारे अलाव जलाकर सर्दी से राहत पाते भी दिखे।

जनवरी के शुरुआती सप्ताह में जहां मौसम करवट लेते हुए गर्मी का अहसास दिला रहा था, वहीं अब गत तीन दिनों से चल रही शीतलहर के कारण ठंड बढ़ गई है। मकर संक्रांति पर कुछ समय के लिए सूरज तो आसमान में दिखा, लेकिन उसमें तपिश नहीं थी। इसके कारण भी लोगों को ठंड का अहसास हुआ। वहीं मौसम में आ‌र्द्रता बढ़ने के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

उधर, ठंड बढ़ने का असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं मवेशियों पर भी दिखा। उन्हें भी लोगों ने ठंड के कारण चौबारों से बाहर नहीं निकाला। ठंड के कारण बाजारों में भी आम दिनों की अपेक्षा कम लोग दिखे। इस बीच गर्म कपड़ों की दुकान में लोगों को गर्म कपड़े खरीदते भी देखा गया। सर्दी के कारण लोग सुबह नौ बजे के बाद ही जरूरी कामों के लिए घरों से निकले अन्यथा शेष ने घरों में ही रहना पसंद किया। इसके चलते लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई है। शहर में सुबह देरी से बाजार खुल रहे हैं और रात को जल्दी बंद हो रहे हैं।

हालांकि इस बारे में किसानों का कहना है कि यह मौसम गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है।

--------------

बाक्स के लिए-

कृषि खोज केंद्र लंगडोया के उपनिदेशक मनोज शर्मा ने बताया है कि अभी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 25 जनवरी के बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में और कमी आएगी। उन्होंने बताया कि वीरवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया है कि आगामी सप्ताह भी तापमान में कोई खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा।

-----------

एक सप्ताह का अनुमानित तापमान

दिन अधिकतम न्यूनतम

शुक्रवार 20 8

शनिवार 20 6

रविवार 20 5

सोमवार 21 9

मंगलवार 22 8

बुधवार 18 7

chat bot
आपका साथी