कोरोना के नाम पर किसानों आंदोलन को बदनाम कर रहा केंद्र: राणा कर्ण सिंह

टोल प्लाजा बछुआं पर किसानों की बैठक सपरंच हंसराज मीलू की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 10:45 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 10:45 PM (IST)
कोरोना के नाम पर किसानों आंदोलन को बदनाम कर रहा  केंद्र: राणा कर्ण सिंह
कोरोना के नाम पर किसानों आंदोलन को बदनाम कर रहा केंद्र: राणा कर्ण सिंह

संवाद सहयोगी, काठगढ़: टोल प्लाजा बछुआं पर किसानों की बैठक सपरंच हंसराज मीलू की अध्यक्षता में हुई। इसमें कुल हिद किसान यूनियन के जिला उप प्रधान राणा कर्ण सिंह ने भी भाग लिया। इस मौके राणा कर्ण सिंह ने कहा कि कोरोना के नाम पर केंद्र सरकार किसान आंदोलन को बदनाम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की चुनावों के दौरान पश्चिम बंगाल में रैलियां की रोकने सहित चुनाव को टाला भी जा सकता था, पर ऐसा नहीं किया गया। इसके अलावा हरिद्वार में कूंभ मेले में हजारों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचे, उन्हें भी रोका जा सकता था, पर कोरोना की आड़ में हीं क्रेंद्र सरकार किसान आंदोलन को बदनाम कर रही है। इस साजिश को किसान बेनकाब करेंगे। किसानों के आंदोलन जीत किसानों की ही होगी। उन्होने कहा कि सरकार चाहे केंद्र हो या प्रदेश सरकार, दोनों ही अपनी कमियों को छिपाने के लिए कोरोना का सहारा ले रही हैं। कोरोना के नाम पर दुकानें व शिक्षा के संस्थान बंद कर दिए गए, पर शराब के ठेकों को खोल दिया गया है, जोकि गलत है। उन्होंने कहा कि आज बछुआं टोल प्लाजा से दिल्ली के लिए किसानों का जत्था रवाना होगा। इस मौके पर सोहन सिंह, अमरीक सिंह, रघुवीर सिंह, गुरमुख सिंह, करनैल सिंह, गुरदयाल सिंह, देसराज, स्वर्ण सिंह व मोहन सिंह आदि भी मौजूद थे। लायन गुरविदर सिंह को प्रधान पद की कमान संवाद सहयोगी, बंगा: लायन क्लब बंगा के सर्वसहमति से हुए चुनाव में लायन गुरविदर सिंह प्रधान चुने गए। लायन क्लब की मीटिग राजविदर सिंह की प्रधानगी में हुई, जिसमें वर्ष 2020-21 में हुए कार्यों की जानकारी कैशियर ने दी। प्रधान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना के कारण पिछले वर्ष अधिक कार्य नहीं किए जा सके , फिर भी पेड़ लगवाना, जरूरतमंदों को राशन बांटा गया व सिलाई मशीने बांटी गईं। बैठक में धीरज मक्कड़ को सीनियर वाइस प्रधान, हरविदर कुमार को वाइस प्रधान, लखवीर सिंह को सचिव, रमनदीप सिंह को कैशियर, जसपाल सिंह को पीआरओ, ओमनाथ को चेयरमैन चुना गया। इस मौके पर हरनेक सिंह दोसांझ,बलबीर सिंह, सुभाष, गुलशन कुमार ,बलविदर सिंह मनजिदर सिंह ,बलबीर कौर ,मीनू भट्टा, कमलदीप राय आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी