अध्यापिका सुषमा देवी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

भगवान महावीर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बंगा की अध्यापिका सुषमा देवी को बेहतर सेवाओं के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Oct 2021 01:38 PM (IST) Updated:Tue, 05 Oct 2021 01:38 PM (IST)
अध्यापिका सुषमा देवी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित
अध्यापिका सुषमा देवी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

संवाद सहयोगी, बंगा: भगवान महावीर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बंगा की अध्यापिका सुषमा देवी को बेहतर सेवाओं के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में दिया गया। इस संदर्भ में स्कूल प्रिसिपल वसुधा जैन ने अध्यापिका सुषमा देवी को बधाई दी और उनके इस कार्य के लिए उनकी प्रशंसा की। स्कूल डायरेक्टर डा. वरुण जैन ने सुषमा देवी को बधाई देते हुए कहा कि एक अध्यापक का कर्तव्य अपने छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ उनका सर्वांगीण विकास करना है और मैडम सुषमा देवी ने यह कर्तव्य बाखूबी निभाया है। वह हिदी अध्यापिका के साथ-साथ प्राइमरी विभाग की प्रमुख अधिकारी के रूप में भी कार्यरत हैं। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिदर सिंह राजा वड़िग, डा. कुलवंत सिंह धालीवाल, गायक सतिदर सरताज, अभिनेत्री सुनीता धीर और पंजाब स्कूल एंड एसोसिएशन के प्रधान सरदार जगजीत सिंह धूरी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी