कबड्डी में ततला जिम की टीम ने भगत सिंह क्लब को हराया

नरोया पंजाब मिशन के तहत शहीद भगत सिंह नगर जिले में बरजिदर सिंह हुसैनपुर के नेतृत्व में की जा रही गतिविधियों के तहत राहों में एक विशाल खेल मेले का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 10:15 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 10:15 PM (IST)
कबड्डी में ततला जिम की टीम  ने भगत सिंह क्लब को हराया
कबड्डी में ततला जिम की टीम ने भगत सिंह क्लब को हराया

संवाद सहयोगी, राहों

समाज के समग्र विकास के लिए 'नरोया पंजाब' मिशन के तहत शहीद भगत सिंह नगर जिले में बरजिदर सिंह हुसैनपुर के नेतृत्व में की जा रही गतिविधियों के तहत राहों में एक विशाल खेल मेले का आयोजन किया गया।

लवप्रीत बेगमपुर, भिडा गरचा, सन्नी राहों, दीपा गरचा, बाली नीलोवाल, मनी डब, विनय पांडे और दीपी ने बेंच प्रेस प्रतियोगिताओं में भाग लिया और उन्हें नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गांव स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में ततला जिम की टीम पहले व शहीद भगत सिंह कबड्डी क्लब की टीम दूसरे स्थान पर रही। आल ओपन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान ततला क्लब और दूसरा स्थान गिल फार्म को मिला। बेस्ट रेडर का खिताब हैप्पी रकान, अमित गुर्जर और करण लालो मजारा को दिया गया। 'बेस्ट स्टॉपर' का सम्मान भुंडी मल्लपुर को गया। दो खिलाड़ी हन्नी ततला और लड्डू को एक-एक मोटरसाइकिल देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बरजिदर सिंह हुसैनपुर, जिसे अब पूरा क्षेत्र खेल और अन्य सामाजिक कार्यों के लिए जानता है, ने राहों दशहरा स्टेडियम के लिए विशेष समर्थन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राहों के दशहरा स्टेडियम में फ्लड लाइट, पानी और शौचालय की व्यवस्था की जाएगी ताकि खिलाड़ियों को कोई परेशानी न हो। इसके अलावा खिलाड़ियों को जो भी खेल उपकरण चाहिए उन्हें उपलब्ध करवाए जाएगे। बरजिदर सिंह हुसैनपुर को भी स्थानीय लोगों और खिलाड़ियों ने विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रिक्की राठौर, ओंकार सिंह राठौर, मलकीत सिंह काहलों, बलराज काहलों, अभिषेक चोपड़ा, सन्नी सिंह जाफरपुर, गंगवीर राठौर, मकखन सिंह हंसरों, बलवीर थांदी, हरप्रीत सिंह पुनु मजारा, अवतार महे, मुनीश भांबी, बलवीर सिंह गिल, सर्बजीत सिंह उस्मानपुर, बलजीत सिंह ततला और गुरजोत सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी