हिंदी दिवस: शिक्षकों व छात्राओं ने एक स्वर में कहा-आत्मनिर्भर भारत का सशक्त आधार है हिदी

मंगलवार को केसी कालेज आफ एजुकेशन में कार्यकारी प्रिसीपल डा. कुलजिदर कौर की देखरेख में हिदी दिवस मनाया गया। जिसमें छात्राओं व शिक्षकों ने अपने-अपने विचार रखें। प्रिसीपल डा. कुलजिदर कौर ने बताया कि राष्ट्र आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस महोत्सव को मनाते हुए हमें राष्ट्रीय प्रतीकों एवं प्रसंगो को मजबूती देने की जरुरत है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 10:00 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 10:00 PM (IST)
हिंदी दिवस: शिक्षकों व छात्राओं ने एक स्वर में कहा-आत्मनिर्भर भारत का सशक्त आधार है हिदी
हिंदी दिवस: शिक्षकों व छात्राओं ने एक स्वर में कहा-आत्मनिर्भर भारत का सशक्त आधार है हिदी

जागरण संवाददाता,नवांशहर: मंगलवार को केसी कालेज आफ एजुकेशन में कार्यकारी प्रिसीपल डा. कुलजिदर कौर की देखरेख में हिदी दिवस मनाया गया। जिसमें छात्राओं व शिक्षकों ने अपने-अपने विचार रखें। प्रिसीपल डा. कुलजिदर कौर ने बताया कि राष्ट्र आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस महोत्सव को मनाते हुए हमें राष्ट्रीय प्रतीकों एवं प्रसंगो को मजबूती देने की जरुरत है। राष्ट्रीय अस्मिता एवं अस्तित्व की प्रतीक एवं सांस्कृतिक -राष्ट्रीय स्वाभिमान को एक सूत्र में पिरोने वाली हिदी की उपेक्षा पर विचार करने की जरुरत है। हिदी आत्मनिर्भर भारत का सशक्त आधार है। हिदी भारत के मन का संगीत है तथा करोड़ों भारतीयों की मातृभाषा है। क्षेत्रीय भाषाओं की सगी बहन है तथा संविधान में राजभाषा है। फिर भी हिदी को उसका उचित सम्मान नहीं मिला।

यही याद दिलाने के लिए हर साल 14 सितंबर को हिदी दिवस मनाया जाता है। साल में एक दिन हिदी तो शेष 364 दिन अंग्रेजी का वर्चस्व रहता है। अंग्रेजी ग्लोबल भाषा है। हिदी लोकल है, लेकिन लोकल के लिए वोकल के भाव का अभाव है। इसके उपरांत अमनप्रीत कौर व विद्यार्थी नवनीत, मनप्रीत व भावना ने बताया कि एशिया के 48 देशों की भाषा अंग्रेजी नहीं है। यूरोप के 40 देशों की भाषा अंग्रेजी नहीं है, फिर भी अंग्रेजी विश्व भाषा बनी हुई है। सिर्फ ब्रिटेन की भाषा अंग्रेजी है। अफ्रीका और आस्ट्रेलिया में भी अंग्रेजी मूल भाषा नहीं है। हिदी सहित सभी भारतीय भाषाओं का विकास जरूरी है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने हिदी सबंधी नाटक तथा कविताएं पेश की। अंत में सभी ने प्रण लिया कि वह हिदी भाषा को प्राथमिकता देंगे। इस मौके पर डा. कुलजिदर कौर, मोनिका धम्म, अमनप्रीत कौर, मनजीत कुमार व केसी ग्रुप के पीआरओ विपन कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी