पंजाब सरकार के खिलाफ दो को खोलेंगे मोर्चा

पंजाब-यूटी कर्मचारी और पेंशनभोगी संयुक्त मोर्चा नेता जसवीर तलवाड़ा ने पंजाब सरकार के छठे वेतन आयोग की जारी अधिसूचना पर आपत्ति जताई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 02:34 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 02:34 PM (IST)
पंजाब सरकार के खिलाफ दो को खोलेंगे मोर्चा
पंजाब सरकार के खिलाफ दो को खोलेंगे मोर्चा

संवाद सूत्र, बंगा: पंजाब-यूटी कर्मचारी और पेंशनभोगी संयुक्त मोर्चा नेता जसवीर तलवाड़ा ने पंजाब सरकार के छठे वेतन आयोग की जारी अधिसूचना पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पहली प्रेस कांफ्रेंस में कर्मचारियों से अपील कर रहे हैं कि वे अपनी हड़ताल को समाप्त करें और सभी मुद्दों को हल करने के लिए सरकार के साथ काम करें। दूसरी तरफ पंजाब सरकार ने वेतन आयोग को जबरन लागू करने के लिए एकतरफा अधिसूचना जारी की है।

इस अधिसूचना के माध्यम से 01-01-16 के बाद भर्ती हुए नए कर्मचारियों को शेष कर्मचारियों से अलग कर दिया गया है, जबकि इन कर्मचारियों के वेतनमान को 01-12-11 से बनाए रखते हुए नए वेतनमान लगाए जाने चाहिए। इसलिए इसके विरोध में दो अक्टूबर से पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। इस मौके पर संयुक्त मोर्चा के संयोजक सतीश राणा, जरमनजीत सिंह, जगदीश सिंह चाहल, ठाकुर सिंह, सुखचैन सिंह खैहरा, सुखदेव सिंह सैनी, सुखजीत सिंह, करम सिंह धनोआ, मेघ सिंह सिद्धू, दविदर सिंह बेनीपाल, परविदर खंगुरा, अविनाश शर्मा, प्रेम सागर शर्मा व कुलवरन सिंह भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी