सामाजिक संघर्ष पार्टी पंजाब ने सात उम्मीदवारों का किया एलान

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पंजाब में नई राजनीतिक पार्टी सामाजिक संघर्ष पार्टी ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 05:36 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 05:36 PM (IST)
सामाजिक संघर्ष पार्टी पंजाब ने सात उम्मीदवारों का किया एलान
सामाजिक संघर्ष पार्टी पंजाब ने सात उम्मीदवारों का किया एलान

संवाद सूत्र, बंगा : पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पंजाब में नई राजनीतिक पार्टी सामाजिक संघर्ष पार्टी ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी है। चुनावों से सात महीने पहले सभी राजनीतिक दलों में उम्मीदवारों की तलाश शुरू हो चुकी है, जिसके मद्देनजर सामाजिक संघर्ष पार्टी ने भी सात उम्मीदवारों की घोषणा करके चुनावी बिगुल बजा दिया है। सामाजिक संघर्ष पार्टी के सरप्रस्त वह संस्थापक जसविन्द्र सिंह ने पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में बताया कि उनकी पार्टी ने सर्वप्रथम 7 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दी है, जिनमें फिल्लौर रिजर्व सीट पर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष हरविन्द्र कौर चुनाव लड़ेंगी। इसके साथ ही पंजाब प्रधान मास्टर महिद्र सिंह हीर शामचौरासी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, पटियाला जिले की सिनोर सीट से सुरिदरपाल सिंह दीवान फतेहगढ़ साहिव व गुरदासपुर से हरवंश सिंह, हरप्रीत कौर पटियाला देहाती से, राजविन्द्र कौर पटियाला शहरी से तथा तीर्थ सिंह मानसा विधानसभा सीट पर पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

सामाजिक संघर्ष पार्टी के संस्थापक जसविदर सिंह ने कहा कि देश को आंबेडकर के विजन से ही विकसशील बनाया जा सकता है। 100 सीट पर तालमेल तथा गठबंधन किया जा सकता है। इस मौके पर उनके साथ बलवत सिंह, एमएम कौशल, अमृत लाल गर्ग, सुच्चा राम, हरप्रीत कौर, राजविदर कौर, तीर्थ सिंह तथा कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी