टोल प्लाजा बछुआं पर किसानों ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

कृषि सुधार कानून के खिलाफ किसानों ने पंजाब के सभी टोल प्लाजा बंद कर रखे हैं। हर दिन नई रणनीति तैयार करके संघर्ष को तेज किया जा रहा है। वीरवार किसान जत्थेबंदी ने टोल प्लाजा बछुआं पर प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

By Edited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:49 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 10:51 AM (IST)
टोल प्लाजा बछुआं पर किसानों ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की
टोल प्लाजा पर धरने के दौरान बैठे किसान।

काठगढ़, जेएनएन। कृषि सुधार कानून के खिलाफ किसानों ने पंजाब के सभी टोल प्लाजा बंद कर रखे हैं। यहां पर दिन-रात जारी धरने में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी और पुतले फूंके जा रहे हैं। हर दिन नई रणनीति तैयार करके संघर्ष को तेज किया जा रहा है। वीरवार को किसान जत्थेबंदी ने टोल प्लाजा बछुआं पर प्रदर्शन करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कुलहिंद किसान यूनियन के जिला मीत प्रधान राणा कर्ण सिंह व भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान निर्मल सिंह औजला और एडवोकेट राजविंदर सिंह लक्की ने कहा कि जब तक किसान विरोधी कानून वापस नहीं लिए जाते, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। निर्मल सिंह औजला ने कहा कि किसान जत्थेबंदियां एकता बनाकर रखें। मोदी सरकार को कानून हर कीमत पर वापस लेना पड़ेगा। राजविंदर सिंह लक्की ने कहा कि किसान देश की रीढ़ है। इसे कमजोर नहीं होने देंगे।

पूर्व चेयरमैन त्रिलोचन सिंह रक्कड़ ने भी किसानों को मोर्चे पर डटे रहने के लिए कहा। धरने को दलजीत सिंह माणेवाल, कुलविंदर सरपंच परागपुर, रणजीत राणा, हैप्पी राणा ने संबोधित किया। दूसरी ओर, भाजपा के पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा ने चंडीगढ़ के लिए रवाना होना था। लेकिन, किसानों की रणनीति का पता चलने पर वह नहीं जा सके।

chat bot
आपका साथी