जिले के सेहत केंद्रों पर मनाया गया विश्व ²ष्टि दिवस

सिविल सर्जन डा. गुरिदरबीर कौर के नेतृत्व में जिले के सभी सेहत केंद्रों पर ²ष्टि दिवस मनाया गया। आंखों को सेहतमंद रखने के लिए सिविल सर्जन की ओर से पोस्टर भी रिलीज किया गया। इस दौरान सिविल सर्जन डा. गुरिदरबीर कौर ने कहा कि आंखें कुदरत का अनमोल तोहफा होती हैं जिनकी संभाल अति जरूरी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 10:53 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 10:53 PM (IST)
जिले के सेहत केंद्रों पर मनाया गया विश्व ²ष्टि दिवस
जिले के सेहत केंद्रों पर मनाया गया विश्व ²ष्टि दिवस

जागरण संवाददाता,नवांशहर : सिविल सर्जन डा. गुरिदरबीर कौर के नेतृत्व में जिले के सभी सेहत केंद्रों पर ²ष्टि दिवस मनाया गया। आंखों को सेहतमंद रखने के लिए सिविल सर्जन की ओर से पोस्टर भी रिलीज किया गया। इस दौरान सिविल सर्जन डा. गुरिदरबीर कौर ने कहा कि आंखें कुदरत का अनमोल तोहफा होती हैं, जिनकी संभाल अति जरूरी है। आज के तनावपूर्ण दौर में आंखों पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए हमें तनाव को कम करना चाहिए। दुनिया में करीब तीन करोड़ 70 लाख से अधिक नेत्रहीन लोग हैं, जिनमें से डेढ़ करोड़ से अधिक लोग सिर्फ भारत में हैं। इसलिए समय पर आंखों की संभाल करने पर 80 फीसदी नेत्रहीनता के केसों से बचाव किया जा सकता है। सिविल सर्जन विश्व ²ष्टि दिवस पर आंखों की संभाल के लिए जागरूकता पोस्टर जारी करने के दौरान संबोधित कर रही थीं।

सिविल सर्जन कार्यालय में करवाए कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि विश्व सेहत संगठन के अनुसार मोतियाबिंद और ग्लूकोमा के बाद कोर्निया संबंधी बीमारियां आंखों के नुकसान और अंधेपन के मुख्य कारण हैं। इसलिए समय पर आंखों की जांच करवानी चाहिए, ताकि बीमारी का समय पर पता लगाकर इलाज किया जा सके। उधर, सेहत विभाग द्वारा जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में विश्व ²ष्टि दिवस पर कार्यक्रम करवाए गए। इस मौके पर सहायक सिविल सर्जन डा. जसदेव सिंह, जिला सेहत अधिकारी डा. कुलदीप राय, जिला परिवार भलाई अधिकारी डा. राकेश चंद्र, डिप्टी मेडिकल अधिकारी डा. हरप्रीत सिंह मौजूद रहे। कालेज में नशे के खिलाफ जागरूकता समारोह करवाया

संवाद सूत्र,बंगा : सिख नेशनल कालेज में किक ड्रग्ज फाउंडेशन आस्ट्रेलिया और कालेज प्रिसिपल डा. तरसेम सिंह भिडर के संयुक्त प्रयास से नशा विरोधी जागरूकता सेमिनार करवाया गया। इस मौके पर सेमिनार में जिला प्लानिग कमेटी के चेयरमैन सतवीर सिंह पल्ली झिक्की विशेष तौर पर मौजूद रहे। फाउंडेशन के प्रधान बाबी जोहन, प्रिसिपल डा. तरसेम सिंह और सतवीर सिंह ने कहा कि इंसान को कभी भी नशा नहीं करना चाहिए। नशे के कारण लोगों की हंसती खेलती जिंदगी बर्बाद हो जाती है।

इसलिए युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहते हुए समाज की मजबूती, शिक्षा क्षेत्र तथा खेलों में रुचि लेनी चाहिए। विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए नशे के खिलाफ जागरूक करती वीडियो भी दिखाई गई। इस मौके पर प्रोफेसर रघुवीर सिंह, दरबारा सिंह, विवेक जोशी, जरनैल सिंह चट्ठा, सुखविदर सिंह चट्ठा, अनुपम, हरजोत सिंह,नसुखविदर सिंह, प्रोफेसर एचएस आहूजा, दीपक, जसपाल, गुरदयाल सिंह मान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी