श्री वर्धमान जैन सेवा संघ ने जरूरतमंदों को राशन बांटा

जैन उपासरा में प्रत्येक महीने किए जा रहे समाज सेवा के कार्यो के तहत श्री वर्धमान जैन सेवा संघ द्वारा जरूरतमंदों को राशन वितरित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 05:17 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 05:17 PM (IST)
श्री वर्धमान जैन सेवा संघ ने जरूरतमंदों को राशन बांटा
श्री वर्धमान जैन सेवा संघ ने जरूरतमंदों को राशन बांटा

संवाद सहयोगी, नवांशहर :

रेलवे रोड पर स्थित जैन उपासरा में प्रत्येक महीने किए जा रहे समाज सेवा के कार्य को आगे बढ़ाते हुए श्री वर्धमान जैन सेवा संघ द्वारा जरूरतमंदों को राशन वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य मेहमान के तौर पर डा. प्रदीप जैन सुपुत्र सुरेंद्र जैन उपस्थित हुए।

सर्वप्रथम मुख्य मेहमान डा. प्रदीप जैन ने लगातार 102वें महीने जरूरतमंदों को राशन वितरण करने के लिए श्री वर्धमान जैन सेवा संघ के सदस्यों को शुभकामनाएं दी एवं उनके सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति के काम आना सबसे बड़ा महान परोपकारी कार्य है। हर किसी दीन दुखी की सेवा करने के लिए हमेशा हमें तैयार रहना चाहिए। श्री वर्धमान जैन सेवा संघ के प्रधान मुनीष जैन व महासचिव रतन कुमार जैन ने बताया कि रविवार को आयोजित 102वें राशन वितरण समारोह के दौरान 20 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया है। उन्होंने कहा कि संस्था हमेशा गरीब व जरूरतमंद परिवार का खुद चयन करती है। उनकी संस्था क्षेत्र के हर वर्ग के लोगों की सेवा के लिए वचनबद्ध है। इस मौके पर श्री वर्धमान जैन सेवा संघ के पदाधिकारियों में प्रधान मुनीष जैन, महासचिव रतन कुमार जैन, केके जैन, एसएस जैन सभा के पूर्व प्रधान सुरेंद्र जैन, बैजनाथ, अशोक जैन, अचल जैन, राजीव जैन, पदम प्रकाश जैन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी