वर्धमान जैन सेवा संघ ने 20 परिवारों में बांटा राशन

रेलवे रोड स्थित जैन उपासरा में प्रत्येक माह किए जा रहे समाज सेवा के कार्य को आगे बढ़ाते हुए श्री वर्धमान जैन सेवा संघ ने जरूरतमंदों को राशन वितरित किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 03:31 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 03:31 PM (IST)
वर्धमान जैन सेवा संघ ने 20 परिवारों में बांटा राशन
वर्धमान जैन सेवा संघ ने 20 परिवारों में बांटा राशन

जागरण संवाददाता,नवांशहर: रेलवे रोड स्थित जैन उपासरा में प्रत्येक माह किए जा रहे समाज सेवा के कार्य को आगे बढ़ाते हुए श्री वर्धमान जैन सेवा संघ ने जरूरतमंदों को राशन वितरित किया। कार्यक्रम में मुख्य मेहमान के तौर पर स्वर्गीय श्री बाबूराम जांगड़ा जी के पौत्र एवं प्रसिद्ध समाज सेवक बाबा नौबत राय जी के दोहते समाज सेवक जैदीप जांगड़ा शहरी कांग्रेस प्रधान नवांशहर उपस्थित हुए। इस मौके पर श्री वर्धमान जैन सेवा संघ के सेवा कार्यों में महत्वपूर्ण सहयोग देने के लिए मुख्य मेहमान जैदीप जांगड़ा के परिवार एवं इनके मामा रंजीव कुमार जांगड़ा कनाडा वालों का आभार प्रकट किया गया

जांगड़ा ने कहा कि समाज में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति के काम आना सबसे बड़ा महान परोपकारी कार्य है। हर किसी दीन दुखी की सेवा करने के लिए हमेशा हमें तैयार रहना चाहिए। श्री वर्धमान जैन सेवा संघ के प्रधान मुनीष जैन व महासचिव रतन कुमार जैन ने बताया कि राशन वितरण समारोह के दौरान 20 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि संस्था हमेशा गरीब व जरूरतमंद परिवार का खुद चयन करती है। उनकी संस्था क्षेत्र के हर वर्ग के लोगों की सेवा के लिए वचनबद्ध है। इस मौके पर संदीप जांगड़ा श्री वर्धमान जैन सेवा संघ के पदाधिकारियों में प्रधान मुनीष जैन, महासचिव रतन कुमार जैन, केके जैन, एस एस जैन सभा के प्रधान सुरेंद्र जैन, अशोक जैन ,अचल जैन, राजीव जैन एवं संदीप जैन काला

आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी