्रभगवान शिव का जाप करने से मिलती सुख- शांति

बंगा के प्राचीन माता शीतला देवी मंदिर प्रांगण में चल रही शिव महापुराण यज्ञ कथा के दूसरे दिन गंगोत्री से आए कथावाचक आचार्य गणेशानंद महाराज ने कहा कि भगवान शिव के नाम का जाप जीवन में सुख शांति तथा ऐश्वर्य प्रदान करने वाला है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 02:09 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 02:37 PM (IST)
्रभगवान शिव का जाप करने से मिलती सुख- शांति
्रभगवान शिव का जाप करने से मिलती सुख- शांति

संवाद सूत्र, बंगा: बंगा के प्राचीन माता शीतला देवी मंदिर प्रांगण में चल रही शिव महापुराण यज्ञ कथा के दूसरे दिन गंगोत्री से आए कथावाचक आचार्य गणेशानंद महाराज ने कहा कि भगवान शिव के नाम का जाप जीवन में सुख शांति तथा ऐश्वर्य प्रदान करने वाला है। इसके अलावा भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र का जाप करने से दुख कष्ट तथा जीवन की रुकावटें दूर होती है। कौशल परिवार द्वारा आयोजित की गई इस शिव महापुराण कथा में उन्होंने कहा कि शिव मोक्ष का प्रतीक है, शिव ऐसे देव हैं, जो अपने भक्तजनों की मात्र श्रद्धेय साधना से प्रसन्न हो जाते हैं। उन्होंने भगवान शिव की लीलाओं का भी वर्णन करते हुए सुंदर भजनों के माध्यम से शिव महापुराण की कथा के विभिन्न प्रसंगों की गाथा से बंगा वासियों को भाव विभोर किया। मां शीतला देवी मंदिर के पुजारी कमांकर शास्त्री ने पूर्व भगवान श्री गणेश, शिव-पार्वती, त्रिदेवों के साथ-साथ गाय माता की आरती की। इस दौरान पंडित कमाकर शास्त्री, आचार्य गणेशानंद, दविद्र कौड़ा राजिद्र कौशल, अनीता खोसला, शिव कौड़ा तथा कौशल परिवार के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर संगत के लिए लंगर का आयोजन भी किया गया।

chat bot
आपका साथी