साम्राज्यवाद और जंग विषय पर सेमिनार करवाया

लोकतांत्रिक अधिकार सभा जिला शहीद भगत सिंह नगर ने नवांशहर में दूसरे विश्व युद्ध में जापान के शहर हिरोशिमा पर और नौ अगस्त को नागासाकी शहर पर परमाणु बम फेंकने से मारे गए 2.20 लाख निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए साम्राज्यवाद और जंग विषय पर सेमिनार लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Aug 2021 09:44 PM (IST) Updated:Sat, 07 Aug 2021 09:44 PM (IST)
साम्राज्यवाद और जंग विषय पर सेमिनार करवाया
साम्राज्यवाद और जंग विषय पर सेमिनार करवाया

जागरण संवाददाता, नवांशहर : लोकतांत्रिक अधिकार सभा जिला शहीद भगत सिंह नगर ने नवांशहर में दूसरे विश्व युद्ध में जापान के शहर हिरोशिमा पर और नौ अगस्त को नागासाकी शहर पर परमाणु बम फेंकने से मारे गए 2.20 लाख निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए साम्राज्यवाद और जंग विषय पर सेमिनार लगाया। सेमिनार को दलजीत सिंह एडवोकेट, जसबीर दीप, बूटा सिंह, गुरबख्श कौर संघा, भूपिदर सिंह वड़ैच और मुकंद लाल ने संबोधित किया। उक्त नेताओं ने कहा कि अमरीकन साम्राज्य का यह बहुत बड़ा काला ऐतिहासिक कारनामा है। उन्होंने कहा कि साम्राज्य का दूसरा नाम जंग है। पिछले कुछ दशकों से साम्राज्ञी ने अफगानिस्तान मध्यपूर्वी देशों को खंडरात और कब्रों में बदल दिया है। साम्राज्ञी नीतियों के कारण दुनिया परमाणु हथियारों की भट्ठी पर बैठी है। उन्होंने कहा कि साम्राज्य द्वारा थोपी गई कोई भी जंग, सच्ची जंग नहीं है। इस मौके पर दुनियाभर के परमाणु हथियार नष्ट करने, भारत की तरफ से साम्राज्ञी देशों के साथ किए हुए समझौते रद करने, केंद्र सरकार के तीन खेती कानून रद करने के लिए कहा।

chat bot
आपका साथी