जब तक मांगे पूरी नहीं होती सफाई कर्मी हड़ताल पर रहेंगे : विजय चौधरी

पछले एक महीने से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं। सरकार के आश्वासन के बाद भी सफाई कर्मचारी हड़ताल खत्म करने के मूड़ में नहीं दिखाई दे रहे। इस संबंध में सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने संपूर्ण तौर पर हड़ताल करते हुए शहर में काम न करने की बात कही।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 10:37 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 10:37 PM (IST)
जब तक मांगे पूरी नहीं होती सफाई कर्मी हड़ताल पर रहेंगे : विजय चौधरी
जब तक मांगे पूरी नहीं होती सफाई कर्मी हड़ताल पर रहेंगे : विजय चौधरी

संवाद सूत्र, बलाचौर : पिछले एक महीने से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं। सरकार के आश्वासन के बाद भी सफाई कर्मचारी हड़ताल खत्म करने के मूड़ में नहीं दिखाई दे रहे। इस संबंध में सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने संपूर्ण तौर पर हड़ताल करते हुए शहर में काम न करने की बात कही।

सफाई कर्मचारी एसोसिएशन बलाचौर के विजय चौधरी ने बताया कि सरकार द्वारा करीब एक महीने बाद सफाई कर्मचारियों को पक्का करने की बात तो कही गई। मगर सफाई कर्मचारी सरकार की बातों पर विश्वास नहीं कर रहे। जब तक उन्हें पक्का नहीं किया जाएगा, तब तक संपूर्ण तौर पर हड़ताल जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों का वेतन बहुत कम है, जिससे घर का गुजारा चलाना भी बहुत मुश्किल होता है। इस दौरान सफाई कर्मचारियों द्वारा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। उन्होंने कहाकि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक शहर में सफाई नहीं की जाएगी।

chat bot
आपका साथी