स. तारा सिंह काहमा रेड क्रास स्पेशल स्कूल को अडोप्ट किया, फर्नीचर, कंप्यूटर व दो नई बसें दी

नरोया पंजाब मिशन के प्रमुख बरजिदर सिंह हुसैनपुर की ओर से स. तारा सिंह काहमा रेडक्रास स्पेशल स्कूल फोकल प्वाइंट नवांशहर को दो साल के लिए अडाप्ट किया गया है। उन्होंने यह जानकारी एक प्रेस वार्ता में दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 04:44 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 04:44 PM (IST)
स. तारा सिंह काहमा रेड क्रास स्पेशल स्कूल को अडोप्ट किया, फर्नीचर, कंप्यूटर व दो नई बसें दी
स. तारा सिंह काहमा रेड क्रास स्पेशल स्कूल को अडोप्ट किया, फर्नीचर, कंप्यूटर व दो नई बसें दी

संवाद सूत्र, नवांशहर : नरोया पंजाब मिशन के प्रमुख बरजिदर सिंह हुसैनपुर की ओर से स. तारा सिंह काहमा रेडक्रास स्पेशल स्कूल फोकल प्वाइंट नवांशहर को दो साल के लिए अडाप्ट किया गया है। उन्होंने यह जानकारी एक प्रेस वार्ता में दी।

बरजिदर सिंह हुसैनपुर ने बताया कि डीसी की ओर से इस स्कूल के बारे में उनको बताया गयाथा। साथियों तथा पारिवारिक सदस्यों से बात कर इस स्कूल को अडाप्ट किया गया है। स्कूल को रंग रोगन करवाकर फर्नीचर रिपेयर तथा कंप्यूटर आदि को चालू करवाया गया है। दो नई बसें बच्चों के लिए लगवाई गई हैं। अब स्कूल रूट के लिए तीन बसें हैं। उन्होंने बताया कि अगर कोई पैरेंट्स सिर्फ दान के रूप में पैसे दे सकता है तो दे, अगर कोई नहीं भी दे सकता तब भी कोई बात नहीं है। इस अवसर पर प्रिसिपल लक्ष्मी देवी ने बरजिदर सिंह हुसैनपुर तथा उनके सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर संगवीर सिंह, सन्नी सिंह, सरप्रीत कौर, परविदर कितनी, मनजीत सिंह, सतनाम सिंह सूज्जों, प्रवीन, नच्छतर कौर, बलजीत कौर, सुरजीत कौर, प्रियंका, रणजीत कौर, मनजीत सिंह, हरविदर सिंह, सतपाल आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी