किसानों का मुद्दा संसद में उठाए विपक्षी सांसद : राणा कर्ण सिंह

संवाद सहयोगी काठगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा टोल प्लाजा बछुआं की एक बैठक सतलुज दोआबा नहर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 10:18 PM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 10:18 PM (IST)
किसानों का मुद्दा संसद में उठाए विपक्षी सांसद : राणा कर्ण सिंह
किसानों का मुद्दा संसद में उठाए विपक्षी सांसद : राणा कर्ण सिंह

संवाद सहयोगी, काठगढ़:

संयुक्त किसान मोर्चा टोल प्लाजा बछुआं की एक बैठक सतलुज दोआबा नहर पार मंड क्षेत्र के गांव भेडियां में किसान चरण सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें किसान मोर्चा के कनवीनर राणा कर्ण सिंह ने मुख्य तौर पर भाग लिया। बैठक में राणा कर्ण सिंह ने कहा कि किसानों का संघर्ष 280वें दिन में प्रवेश कर चुका है। केंद्र की भाजपा सरकार अभी भी खामोश बैठी है। यह भाजपा के लिए ठीक नहीं होगा। संसद का सत्र शुरू हो रहा है। जिसमें विपक्षी सांसदों को किसान आंदोलन का मुद्दा उठाना चाहिए। संसद में किसानों की बात न करने वाले सांसदों का किसान मोर्चे द्वारा घेराव किया जाएगा। उन्होंने बैठक में भाजपा का बायकाट करने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा पार्टी के किसी भी आयोजन को होने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चे के प्राथमिकता कृषि के तीन काले कानूनों को रद्द करवाना तथा एमएसपी पर गारंटी की मांग को हल करना है। किसानों और मजदूरों द्वारा शुरू किया गया यह संघर्ष अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि 22 जुलाई को देश के सभी किसान संसद के घेराव के लिए मार्च करेंगे। किसानों का यह संघर्ष कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। टोल प्लाजा बछुआं से 24 जुलाई को 41वां जत्था दिल्ली बार्डर के लिए रवाना होगा। इस मौके पर गांव की सरपंच अवतार कौर ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अवतार कौर सरपंच, चरण सिंह, करनैल सिंह भल्ला, राम किशन पूर्व सरपंच के अलावा बड़ी संख्या में किसान व मजदूर शामिल थे।

chat bot
आपका साथी