चुनाव में महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण मिले

पंजाब महिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर रानी सोढी ने शनिवार को बंगा क्षेत्र में अपना दौरा करके कांग्रेसियों से मुलाकात की तथा महिला कांग्रेस को मजबूत करने के लिए गली-गली वार्ड-वार्ड खुद महिलाओं के साथ तालमेल करने का अपना इरादा स्पष्ट किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 04:58 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 04:58 PM (IST)
चुनाव में महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण मिले
चुनाव में महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण मिले

संवाद सूत्र, बंगा : पंजाब महिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर रानी सोढी ने शनिवार को बंगा क्षेत्र में अपना दौरा करके कांग्रेसियों से मुलाकात की तथा महिला कांग्रेस को मजबूत करने के लिए गली-गली, वार्ड-वार्ड खुद महिलाओं के साथ तालमेल करने का अपना इरादा स्पष्ट किया।

कांग्रेस नेत्री प्रभजोत कौर के निवास स्थान पर आए बलवीर रानी सोढी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब में चन्नी सरकार व कांग्रेस के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की जोड़ी ने पंजाब में नए परिवर्तन लाए हैं, जिसके चलते लोगों का झुकाव फिर से कांग्रेस की तरफ गया है तथा नाराजगी दूर हुई है। उन्होंने कहा कि आगामी 2012 के चुनाव में कांग्रेस की जीत पक्की है, अकाली दल भाजपा तथा आप हाथ मिलते रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे 117 विधानसभा क्षेत्र पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए महिलाओं के संगठन को बेहतर बनाएगी। इसके साथ ही जिन महिलाओं को कांग्रेस के प्रति नाराजगी है, उनकी नाराजगी दूर करेंगे तथा काम करने वाली महिलाओं को प्रदेश जिला तथा ब्लाक स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी। इसके अलावा प्रियंका गांधी के विजन को साफ करते कहा कि पंजाब विधानसभा में चुनाव के दौरान 33 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण मिलने की पूरी संभावना है। उन्होंने कहा महिलाएं टिकट न मांगे अपनी क्षमता दिखाएं अत: विनर होने की पोजिशन पर पार्टी उन्हें टिकट भी देगी। उन्हें खुद को टिकट के दावेदारों में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें 117 विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेवारी सौंपी है। अगर इसके अलावा पार्टी महसूस करेगी कि उन्हे जिस भी विधानसभा से टिकट देकर चुनाव लड़ाया जाए तो वह अपनी जिम्मेदारी बखूबी से निभाएंगी। फिलहाल उनका कार्य विधानसभा चुनाव में महिला संगठन को मजबूत करके कांग्रेस को मजबूत बनाना है। इस मौके पर उनके साथ से सुरजीत सिंह झज्ज सोनू, राजीव शर्मा, प्रभजोत कौर तथा जितेंदर कौर आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी