पनबस कर्मचारियों का धरना जारी, यात्रि परेशान

पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रेक्ट यूनियन पंजाब के आहवान पर पनबस कर्मियों की ओर से दूसरे दिन भी रोडवेज कार्यालय के बाहर धरना दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 10:24 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 10:24 PM (IST)
पनबस कर्मचारियों का धरना जारी, यात्रि परेशान
पनबस कर्मचारियों का धरना जारी, यात्रि परेशान

जागरण संवाददाता,नवांशहर:

पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रेक्ट यूनियन पंजाब के आहवान पर पनबस कर्मियों की ओर से दूसरे दिन भी रोडवेज कार्यालय के बाहर धरना दिया गया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतला भी फूंका गया। हड़ताल के समय किसी भी बस को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक स्टेंड से बाहर जाने नहीं दिया गया। यूनियन के जिला प्रधान हरदीप सिंह काहलों व जनरल सचिव अशोक कुमार रौड़ी ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों से कैप्टन सरकार अपने वादों से मुकर रही है। हर बार बैठक करके मसले का कोई भी हल नही निकाला जा रहा है। जिसके विरोध में कर्मचारी धरने व प्रदर्शन कर रहे हैं। पर अभी तक किसी भी मांग को माना नहीं गया है। जिसके कारण उनको संघर्ष करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यूनियन के महासचिव अशोक रौड़ी ने पनबस कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि ठेकेदारी सिस्टम को बंद कर सभी कर्मचारियों को नियमित किया जाना चाहिए व उनका मासिक वेतन कम से कम 21 हजार रूपये किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नई बसों को रोडवेज के बेड़े में डाला जाना चाहिए तथा वर्किग आवर को 12 से कम कर आठ घंटे किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर मांगों को पूरा नही किया गया तो 9,10 व 11 को बसों का चक्का पूरी तरह से जाम कर दिया जाएगा। किसी भी बस को सड़कों पर चलने नहीं दिया जाएगा। साथ ही 10 अगस्त को पटियाला में कैप्टन की कोठी का भी घेराव किया जाएगा। इस मौके पर महासिंह रौड़ी, बलवीर जाडला, बीबी चरणजीत सिंह,मुकंद लाल,बलवीर सिंह जाडला,सोहन सिंह,नरिदर सिंह,सर्वण सिंह,सर्वजीत सिंह,राजकुमार,हरदीप सिंह परमजीत काहमा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी